{"_id":"6585f398377247a3d80b76d4","slug":"international-geeta-seminar-made-youth-understand-the-essence-of-gita-students-of-kuvi-joined-for-the-first-time-prepared-question-bank-themselves-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-10729-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवाओं को गीता का मर्म समझा गई अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, पहली बार जुड़े कुवि के छात्र, खुद तैयार किया प्रश्न बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवाओं को गीता का मर्म समझा गई अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, पहली बार जुड़े कुवि के छात्र, खुद तैयार किया प्रश्न बैंक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि के थर्ड गेट का दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। गीता के संदेश से हर नागरिक को रूबरू कराने के उद्देश्य से हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव धर्मनगरी ही नहीं विदेशों में भी मनाया जा रहा है। गीता के संदेश से इस बार युवाओं को आत्मसात कराने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने भी बड़ी पहल की है, जिसके चलते बड़े स्तर पर पहली बार युवा भी इससे जुड़े तो उन्होंने गीता संदेश का मर्म भी समझा। 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में युवाओं को जोड़ने के लिए न केवल धरातल पर गीता संदेश से रूबरू कराया गया बल्कि मैनेजमेंट कार्यशाला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रबंधन की कमान तक युवाओं के हाथ रही।
यहां तक कि विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा ही पंजीकरण से लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए गीता संदेश से जुड़े करीब एक हजार प्रश्नों के साथ बैंक तैयार किया गया तो वहीं इसमें तीन-तीन विद्यार्थियों से जुड़ी 27 टीमों ने भागीदारी की। बेस्ट शोधपत्र को अवार्ड भी दिए गए तो वहीं युवाओं को शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी की गई, जिसमें लघु शोध प्रस्तुत किए गए। लघु शोध में भी बेस्ट शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी के दौरान ही मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से युवाओं को टाइम मैनेजमेंट के गुर दिए गए और व्यावहारिक शिक्षा के माध्यम से गीता की राह पर चलने का संदेश दिया। इसी के साथ योग में स्थिर होकर कार्य करने के गुर सिखाए। संगोष्ठी में कर्मयोग पर आधारित पहली बार कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और ऊर्जावान होकर भागीदार रहे।
युवाओं को इस स्तर पर पहली बार गीता संदेश से जोड़ा : डॉ. तेजेंद्र
संगोष्ठी के निदेशक डॉ. तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में युवाओं को संगोष्ठी के माध्यम से जोड़कर गीता का मर्म सिखाया गया। युवा इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार हो इसलिए कार्यशाला और प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं तक गीता ज्ञान को पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रश्नों को भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ही तैयार किया गया था, जिसका उद्देश्य युवाओं में गीता के ज्ञान को बढ़ाना था। विश्वविद्यालय की ओर से किया गया ये प्रयास सफल भी हुआ, विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ हिस्सा लिया।