फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Instead of making purchases, the government is trying to create hurdles: Pawan

खरीद करने के बजाय सरकार की अड़ंगा लगाने की तरकीब : पवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Instead of making purchases, the government is trying to create hurdles: Pawan
कुरुक्षेत्र। संबो​धित करते कांग्रेस जिला महासचिव पवन चौधरी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस के जिला महासचिव पवन चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार अनाज मंडी को जेल बनाने की योजना तैयार कर रही है। ऐसी जेल जहां किसानों को सजा दी जाए। बीजेपी हर बार किसानों को परेशान करने का नया तरीका ढूंढ लाती है। इस बार गेहूं खरीद के लिए नया नियम बनाया है। ट्रैक्टर की नंबर-प्लेट की फोटो समेत किसानों का बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन होगा। किसान को वेरिफाई करने के लिए तीन गारंटर भी चाहिए। किसानों से अपराधियों-सा व्यवहार हो रहा है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि जल्द गेहूं की पूरी खरीद करने के बजाय सरकार अड़ंगा लगाने की तरकीब निकालती रहती है। ज्यादातर किराए के ट्रैक्टर मंडी आते हैं। जाम से वेरिफिकेशन देरी से होगा। किसान पहले से कर्ज में डूबे हैं। आढ़ती एसोसिएशन ने भी बताया कि एक गेट पास बनाने में 30 से 40 मिनट का समय लग रहा है। इससे आने वाले दिनों में और बड़ी अव्यवस्था की आशंका है। सरकार किसानों की समस्या का शीघ्र हल निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed