फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha with Kalash Yatra in Nangli Kutiya.

Kurukshetra News: नंगली वाली कुटिया में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha with Kalash Yatra in Nangli Kutiya.
कुरुक्षेत्र। राजेंद्र नगर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप अनंत आश्रम नंगली वाली कुटिया में संत प्रकाश पुरी व संत अगम पुरी जी के आशीर्वाद से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा रेलवे रोड, न्यू कॉलोनी, अमीन रोड होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहनकर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथा व्यास संत वेदांत पुरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। मंच का संचालन चंद्र प्रकाश धमीजा ने किया। इस मौके पर आश्रम के संत निर्विकार पुरी, आत्म विभोर पुरी, सन्त सनातन पुरी, संत सहज पुरी, संत त्रिलोक पुरी, संत वीणा पुरी, संत यथार्थ पुरी, आश्रम के प्रवक्ता महात्मा दिव्यानन्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed