फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the sunny day, for the workers fluttering, Kurukshetra

कार्यकर्ता फूलमालाएं लिए घंटो खडे़ रहे धूप में

Sat, 27 May 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 27 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
In the sunny day, for the workers fluttering, Kurukshetra
सहारनपुर जाते हुए लाडवा नहीं रूके राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली से सहारनपुर का रास्ता का रास्त वाया पिपली तय किया। इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर कांग्रेसी कार्यकर्ता फूल मालाएं लिए खड़े दिखाई दिए, मगर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को माल्यार्पण की उम्मीद घंटों गर्मी में खड़े होने के बाद भी पूरी नहीं हुई। कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथ में फूल माला लिए घंटों कड़ी धूप में खड़े रह कर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का इंतजार करते रहे लेकिन राहुल गांधी बिना रुके ही लाडवा से सहारनपुर के लिए निकल गए।

विज्ञापन


राहुल गांधी सहारनपुर में दलित-ठाकुरों के बीच हुए संघर्ष के बाद सहारनपुर के दौरे पर जा रहे थे। शनिवार को कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के करनाल-पिपली से लाडवा के रास्ते सहारनपुर जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय नेता व कार्यकर्ता पार्टी के झंडे व फूलमालाएं लेकर सुबह 11 बजे से लाडवा के इंद्री चौक पर खड़े हो गए।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र, पिहोवा और शाहाबाद के कई नेता व कार्यकर्ता लाडवा पहुंच गए। यहां कड़ी धूप के बावजूद सड़क किनारे जमे रहे कांग्रेसियों में अपने नेता के रूबरू होने की पूरी उम्मीद थी। कांग्रेसियों को उस समय निराशा का सामना करना पड़ा जब दोपहर डेढ़ बजे पिपली से राहुल गांधी के वाहनों का काफिला इंद्री चौक पर बिना रुके यमुनानगर-सहारनपुर के लिए निकल गया। कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की कार के सामने खड़े होकर उन्हें फूलमालाएं देने की कोशिश की लेकिन राहुल गांधी के साथ चल रहे एसपीजी के कमांडों ने तुरंत हरकत में आ गए और उन्होंने व स्थानीय पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को हटाकर वाहनों को आगे रवाना किया। राहुल के चले जाने के बाद बाद कार्यकर्ता में रोष दिखा, कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर राहुल गांधी अगर दो मिनट रुक जाते तो कार्यकर्ताओं का मनोबल ही बढ़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकर प्रतिमा का भी नहीं किया माल्यार्पण
वहीं डॉ. भीमराव अंबेडकर सभा को उम्मीद थी कि राहुल गांधी लाडवा में कुरूक्षेत्र-सहारनपुर राजमार्ग पर इंद्री चौक के बीच में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर तो जरूर ही माल्यार्पण करेंगे जिसके लिए सभी के पदाधिकारियों ने पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन राहुल गांधी के न रुकने से उन्हें भी निराश होना पड़ा।


 इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पवन गर्ग, पूर्व नपा प्रधान मनदीप सिंह तूर, पूर्व सांसद नवीन जिंदल के सचिव राजेश कुमार, रोहित गर्ग, जिला युवा कांग्रेस प्रधान हरप्रीत सिंह चीमा, भगवंत विर्क, कुलविंद्र खैरा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, डा. बरखा राम, अशोक सैन, दर्शन खंडवाल, पूर्व ब्लाक प्रधान कुलदीन नारंग, पूर्व ब्लाक प्रधान अश्वनी शर्मा, रामगोपाल, संजीव शर्मा सहित बडी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed