फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hope raised to start bus from Pehowa to Katra

Kurukshetra News: पिहोवा से कटरा के लिए बस शुरू होने की जगी उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Hope raised to start bus from Pehowa to Katra
पिहोवा। पिहोवा बस अड्डा। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिहोवा से कटरा के लिए बस सेवा शुरू करने की लंबे समय से की जा रही यात्रियों की मांग पूरी होने वाली है। यह बस सेवा जल्द शुरू होगी। पिहोवा से कटरा के लिए बस शुरू करने के लिए पिहोवा सब डिपो की ओर से रोडवेज निदेशालय से पत्राचार भी किया गया है, जिससे अब कटरा के लिए बस शुरू होने की उम्मीद नजर आने लगी है। पिहोवा से कटरा के लिए चलने वाली यह पहली बस होगी। हालांकि कुरुक्षेत्र से कटरा के लिए बस सेवा पहले से ही चली हुई है।
विज्ञापन

बस सेवा शुरू होने से मां वैष्णो देवी धाम के दर्शनों को जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। पिहोवा से कटरा के लिए बस सेवा को शुरू करने के लिए पिछले कई वर्षों से मांग यात्रियों की ओर से की जा रही थी। यात्रियों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से मां वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए उनकी राह आसान होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता हटते ही यह बस सेवा शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन




मां के भक्त कर पाएंगे दर्शन : जसप्रीत
जसप्रीत का कहना है कि पिहोवा से मां वैष्णो देवी धाम के लिए सीधी कोई बस नहीं है। मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। पिहोवा से सीधे कटरा के लिए बस शुरू होने पर मां वैष्णो देवी धाम के दर्शन आसान होंगे। मां के भक्त सीधे पिहोवा से वैष्णो देवी के लिए सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






बस शुरू करने के लिए लिखा गया पत्र : बहादुर सिंह
अड्डा इंचार्ज बहादुर सिंह का कहना है कि पिहोवा से कटरा के लिए बस शुरू किए जाने की मांग पिछले कई सालों से यात्री कर रहे हैं। इस बस सेवा को शुरू करने के लिए रोडवेज निदेशालय को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि आचार संहिता हटने के बाद बस सेवा शुरू हो पाएगी।

पिहोवा। पिहोवा बस अड्डा। संवाद

पिहोवा। पिहोवा बस अड्डा। संवाद

पिहोवा। पिहोवा बस अड्डा। संवाद

पिहोवा। पिहोवा बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed