फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hooda taught the lesson of staying committed to political challenges

Kurukshetra News: राजनीतिक चुनौतियों के लिए प्रतिबद्ध रहने का पाठ पढ़ा गए हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Hooda taught the lesson of staying committed to political challenges
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस जिलध्यक्षों को प्र​शिक्षण देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : poni news
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत हरियाणा व उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को रविवार को प्रशिक्षण देने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पंजाबी धर्मशाला पहुंचे। हुड्डा ने जिलाध्यक्षों को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए प्रतिबद्ध रहने का पाठ पढ़ाया और अपने-अपने जिलों में बेरोजगारी, संगठित अपराध, नशा, पलायन, किसानों की अनदेखी और गरीब व एससी-बीसी वर्गों की उपेक्षा जैसे मुद्दों को जनता के बीच उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिलाध्यक्षों में जोश भरने के लिए हुड्डा ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 21 जनवरी को आने के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र में हुड्डा ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब तक कोई वादा पूरा नहीं किया और प्रदेश में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ। सरकार घोटालों और राज्य हितों को नुकसान पहुंचाने में व्यस्त रही है। प्रदेश की नौकरियां बाहरी लोगों को सौंपी जा रही हैं। कांग्रेस शासन में स्थापित परियोजनाओं को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1966 से 2014 तक प्रदेश पर 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो अब 11 वर्षों में पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। साथ ही कोई नया मेडिकल कॉलेज, बड़ा उद्योग, विश्वविद्यालय, रेलवे लाइन, मेट्रो या एमआईटी स्थापित नहीं किया गया।
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना में महिलाओं के साथ धोखा किया गया, जहां चुनाव में सभी महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने का वादा था लेकिन अब केवल चयनित महिलाओं को 1100 रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा बोले- बोलने से पहले सलीका सीखें शिक्षा मंत्री ढांडा
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के तंज पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार करते हुए पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखकर बोलना चाहिए। वे किसी रामलीला का हिस्सा नहीं हैं। अगर उन्हें प्रशिक्षण की जरूरत है तो वे उनके पास आ जाएं, उन्हें भी प्रशिक्षण दे देंगे।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राहुल के कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र आगमन पर तंज कसते हुए कहा था कि राहुल को खुद प्रशिक्षण की जरूरत है। वे किसी को क्या प्रशिक्षण देंगे।

अनिल विज की ओर से किए गए तंज पर हुड्डा ने चुटकी ली और बोले पहले भाजपा अपने घर में झांककर देखे फिर दूसरों के घरों की ओर देखे। टूटी फूटी कांग्रेस नहीं है भाजपा है।


अगर ऐसा नहीं है तो विज बताएं कि वे भाजपा की कितनी बैठकों में हिस्सा लेने पहुंचते हैं। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सिर्फ जनता का मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। उनके पास प्रदेश के विकास कार्यों के लिए कोई रोडमेप नहीं है। प्रदेश में युवा बेरोजगार, किसान कर्ज में हैं और अपराध में प्रदेश देश में अब अव्वल है।

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस जिलध्यक्षों को प्रशिक्षण देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस जिलध्यक्षों को प्रशिक्षण देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा- फोटो : poni news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed