फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Home Minister Amit Shah's rally today, impenetrable security cover

Kurukshetra News: गृहमंत्री अमित शाह की रैली आज, अभेद सुरक्षा घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah's rally today, impenetrable security cover
कुरुक्षेत्र। लाडवा की शंकर राइस मिल में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी रैली का आयोजन होगा। इसे लेकर रैली स्थल और आसपास में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है। पुलिस की नौ कंपनियां तैनात की गई हैं। साथ ही शहर में ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन

रैली की पूर्व संध्या पर एडीजीपी अंबाला रेंज सिबाज कविराज, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला समेत अन्य अधिकारियों ने रैली स्थल और हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजीपी सिबाज ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

गृह मंत्री की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस के नौ डीएसपी, 14 कंपनी, पांच स्वैट टीम समेत घोड़ा पुलिस को तैनात किया है। इसके अलावा अर्धसैनिक बल और एसपीजी के जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली स्थल के सभी गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। रैली में जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को इनके बीच से होकर गुजरना होगा। रैली स्थल के अंदर और बाहर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
बगैर जांच के किसी का भी प्रवेश रैली स्थल में नहीं होने दिया जाएगा। जिला पुलिस की विभिन्न टीमें शहर के होटल और धर्मशालाओं की जांच कर रही है। एंटी सेबोटेज टीम ने रैली स्थल से लेकर दो किलोमीटर दूर तक सुरक्षा का जायजा लिया।
उधर, रैली में बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद, प्रतिकृत बंदूक, गोला-बारूद समेत अग्निशस्त्र, विस्फोटक, आग लगाने वाले उपकरण लाइटर, माचिस ले जाने पर पाबंदी रहेगी। किसी प्रकार के हथियार चाकू, लाठी, डंडा, नुकीली और खतरनाक वस्तु, फेंकने वाली वस्तु पानी की बोतल व पत्थर नहीं ले जाने दिया जाएगा।
इसके अलावा सादा कागज, स्केच पेन, मार्कर, स्याही की बोतल, प्रदर्शन सामग्री, काले रंग के वस्त्र, लेडीज पर्स व बैग के साथ भी प्रवेश वर्जित है।

ये रहेगा रूट प्लान
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कुछ समय तक आमजन के लिए यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रैली के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

कैथल-पिहोवा से यमुनानगर आने-जाने के लिए भारी वाहन चालक शाहाबाद से होकर जा सकते हैं। यमुनानगर से करनाल-दिल्ली आने-जाने वाले वाहन बयाना गांव से होकर जा सकेंगे। रैली में आने वाली जनता के लिए सहारा इंटरनेशनल स्कूल, विरासत पैलेस व संगम पैलेस में पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed