फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   holi, festival, colour. flower, laddu gopal, kurukshetra

चंदन की डिबिया, पटाखा बम, होली खेलेंेगे लड्डू गोपाल संग

Fri, 10 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 10 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
holi, festival, colour. flower, laddu gopal, kurukshetra
customer shopping in colour shop - फोटो : अमर उजाला

जिले भर में होली की खुमारी और रंगों की खरीददारी मार्केट में दिखने लगी है। बाजार में रंग, गुलाल और पिचकारियों के अलावा क्रैकर्स के स्टाल सज चुके हैं। इनके अलावा दूसरी बड़ी डिमांड गिफ्ट आइटम, ड्राई फ्रूट, मिठाई इत्यादी और उन वस्तुओं की है, जिनका उपयोग विशेष रुप से होली पर होता है। स्थानीय दुकानदार हार्दिक ने बताया कि इस बार होली पर क्रैकर्स की अच्छी डिमांड है, रंगों के खरीददार इस पटाखा कलर को खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा हर्बल रंगों और चंदन

विज्ञापन

डिबिया की डिमांड ज्यादा है। इसके अलावा साढ़े 300 रुपये के गिफ्ट पैकेज चार हर्बल पैकेट, स्प्रे कलर, पटाखा बम की डिबिया और चंदन, बैलून और इस सामान के बीच में लड्डू गोपाल की मूर्ति को सजाया गया है।
विज्ञापन


यहां रंगों से नहीं, लड्डू गोपाल संग खेलेंगे फूलों की होली
13 मार्च को एक होली ऐसी भी होगी, जो बगैर रंगों के मनेगी और फूलों से खेली जाने वाली इस खास होली में अनेक वीआईपी और 5000 से अधिक लोग शामिल होंगे। धर्मनगरी के पौराणिक तीर्थ सन्निहित सरोवर तट पर स्थित पंजाबी धर्मशाला में में मनाई जाने वाली इस फूल होली में आकर्षण का मुख्य केंद्र भगवान श्रीकृष्ण के बाल रुप लड्डू गोपाल रहेंगे। श्रीकृष्ण कृपा समिति द्वारा आयोजित फूल होली के प्रबंध प्रमुख सुनील वत्स ने बताया कि इस बार सैकड़ों की संख्या में लड्डू गोपाल फूल होली महोत्सव में विराजमान दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन कृष्ण भक्तों के घरों में लड्डू गोपाल की पूजा होती है, वे इस विधि विधान के साथ होली महोत्सव में उन्हें साथ लेकर आते हैं, जहां भगवान के बाल स्वरुप को चंदन का तिलक, संकीर्तन के साथ-साथ 251 किलोग्राम फूलों से होली खेलने की व्यवस्था की गई है। कई राजनेता, उच्चाधिकारी और न्यायाधीशों के अलावा करीब 5000 से अधिक लोगों की व्यवस्था की गई है। श्रीकृष्ण कृपा समिति के प्रधान सुरेश शर्मा, गोशाला समिति के प्रधान पवन शर्मा एवं गीता ज्ञान संस्थानम निर्माण समिति के अध्यक्ष खरैती लाल सिंगला ने बताया कि 13 मार्च को सुबह 9 से एक बजे तक हजारों की संख्या में होली खेलने पहुंचने वाले सभी धर्मप्रेमियों के लिए प्रसाद की गई है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य विजय नरुला के मुताबिक पिछले दिनों से प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को रंगों की बजाए फूलों से होली खेलने और जल बचाओ पर्यावरण बचाओ के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को यह प्रभात फेरी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कैंपस और 12 मार्च को कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में पहुंचेगी।

आज महादेव मुहल्ला में मनेगी फूलों की होली
श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में शनिवार को फूलों की होली के साथ भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजक यशेंद्र शर्मा ने बताया कि महादेव मोहल्ला में इस दौरान भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा सायं पांच बजे से 7 बजे तक होली पर विशेष प्रस्तुति देंगे और कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली का नयनाभिराम दृश्य भी देखने के मिलेगा।  
      
होली को लेकर बाजार गुलजार           
पिहोवा के बाजार भी होली से पहले गुलजार हो चुके है। रंगों, पिचकारियों व मिठाइयों से बाजार सज चुके हैं। बच्चों ने होली से पहले ही सारी तैयारियां कर ली और पिचकारी में पानी भरकर उसे टेस्ट कर रहे हैं। बाजार में कई किस्म के रंग अलग ही छटा बिखेर रहे हैं। होली के चलते देर रात तक बाजारों में भीड़ लगी हुई हैं। वहीं पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार वस्तुआं के दामों में भी कुछ वृद्धि हुई है। लेकिन बावजूद इसके बाजार की रौनक होली के त्यौहार का जोश दोगुना कर रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। होली पर केवल गुलाल व रंगों की मांग के साथ-साथ खाद्य वस्तुओं की भी डिमांड है। इस बार भी बाजार में विभिन्न प्रकार की गुंजिया है। इनकी कीमत हर दुकान पर अलग है।             
  
मैजिक बैलून के साथ, गुलाल बम है खास             
इस बार मार्केट में मैजिक बैलून बहुत ही खास है और इसकी अच्छी खासी मांग भी मार्केट में हैं। इससे कई गुब्बारे एक साथ तैयार हो जाते है। जिसके चलते इसकी बिक्री भी सबसे ज्यादा हो रही है। दुकानदार सुमित मुखीजा ने बताया कि इसका नाम मैजिक बैलून सही रखा गया है। एक बार एक साथ 20 गुब्बारे तैयार हो जाते है। इतना ही नहीं इन गुब्बारों को किसी रबड़ या धांगे से बांधने की भी जरुरत नहीं है। बल्कि पानी भरने के बाद खुद ही बंध जाते है। उन्होंने बताया कि इसके लिए मेहनत भी कुछ खास नहीं करनी है, बल्कि सिर्फ गुब्बारों के ऊपर लगी कीप को नल के साथ लगाकर पानी भरना है। पानी स्ट्रीप से होता हुआ सीधा गुब्बारों में भर जाता हैं और गुब्बारों के ऊपर लगी रबड़ गुब्बारों को ऊपर से बंद कर देती है। जिससे एक साथ 20 गुब्बारे एक साथ तैयार हो जाते है। वहीं इस बार मार्केट में गुलाल बम भी धूम मचा रहा है। इसकी भी मार्केट में अच्छी मांग है। गुलाल बम को आग लगाने के बाद धमाके साथ इसमें से रंग निकलकर ऊपर की ओर फैल जाता है।            


पानी का प्रयोग करें कम से कम : सचिन मित्तल      
भाजपा नेता व निगरानी कमेटी के सदस्य सचिन मित्तल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार होली पर कम से कम पानी का प्रयोग करें। जहां तक संभव हो सके रंगों व गुलाल के साथ ही होली खेलें। लगातार धरती का जलस्तर घट रहा है। जिससे आने वाले समय में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए पानी को बचाने के लिए होली पर कम से कम पानी का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed