फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hisar's farmers have the highest number of farmers, Kaithal is in second place.

Kurukshetra News: हिसार के किसानों का सबसे ज्यादा आबियाना, कैथल दूसरे स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Hisar's farmers have the highest number of farmers, Kaithal is in second place.
कैथल। प्रदेश सरकार ने किसानों के बकाया आबियाने 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये को माफ कर दिया है। इसका सबसे अधिक लाभ हिसार और कैथल के किसानों को होगा। हिसार के किसानों का सबसे ज्यादा 3587.46 लाख रुपये आबियाना है। दूसरे स्थान पर कैथल का आबियाना 2088.66 लाख रुपये है जबकि तीसरे स्थान पर भिवानी जिले का 1870.07 लाख रुपये है। यमुनागर व पंचकूला के किसानों पर यह भुगतान राशि शून्य बताई गई है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की थानेसर अनाज मंडी में भाजपा की शंखनाद रैली में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के बकाया आबियाने (नहरी सिंचाई) की राशि माफ करने की घोषणा की है। इसके अलावा थानेसर विधानसभा के गांव फतुपुर में आयुष विश्वविद्यालय के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस विश्वविद्यालय में देश की प्राचीन पद्धति के अनुसार इलाज किया जाएगा। यह एलान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र शहर के लोगों को पांच रेल फाटकों से निजात दिलवाने के लिए 225 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ऐलिवेटिड ट्रैक की योजना को अमलीजामा पहनाया, जो जल्द पूरी होगी।
विज्ञापन




ज्योतिसर तीर्थ पर खर्च किया जा रहा 250 करोड़ का बजट : सुधा



राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर शंखनाद रैली में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में थानेसर विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत आज विधानसभा थानेसर ने पर्यटन, धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से पूरे विश्व में अपनी एक पहचान बना ली है। इन 10 वर्षों में सरकार ने इतने विकास कार्य करवाएं है कि उनकी अब कोई मांग शेष नहीं बची है। उन्होंने रैली में कुरुक्षेत्र शहर में रिंग रोड की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन







जिला अनुसार आबियाना (लाख रुपये में)

जिला----- आबियाना



अंबाला---- 27.20

सिरसा----1277.20



फतेहाबाद-- 475.09

जींद------ 605.04



करनाल---- 57.90

फरीदाबाद-- 27.39



झज्जर-----743.12

रोहतक---254.24



रेवाड़ी---63.64

महेंद्रगढ़--111.85



सोनीपत---133.05

पानीपत---40.71



कुरुक्षेत्र---32.06

पलवल---506.59



नूंह---- 698.48

गुरुग्राम--151.47



चरखी दादरी--644.36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed