फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को 31 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और फरवरी 2022 तक दूसरी डोज लगाने का दिया लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
health
शाहाबाद में वीरवार को 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में एक्टिव दोनों मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कुरुक्षेत्र में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 22 हजार 150 तक पहुंच गया है और 21 हजार 791 मरीज ठीक हो चुके हैं। उधर, वीरवार को वीसी के जरिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपायुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 31 दिसंबर तक पहली डोज से वंचित रहे सभी लोगों को वैक्सीनेशन की प्रथम डोज देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर घर दस्तक अभियान के तहत फरवरी 2022 तक दूसरी डोज से वंचित रहे सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तभी हम कोरोना वायरस को पूरी तरह हरा पाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन के अलावा परिवार पहचान पत्र, डीएपी व यूरिया की उपलब्धता, अत्यधिक बारिश के बाद जलभराव की समस्या से निपटने के उपायों तथा आगामी पिराई सत्र को लेकर शुगर मिलों की समय से शुरुआत को लेकर उपायुक्त एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाकर हम कोविड की संभावित तीसरी लहर के प्रकोप को भी कम कर पाएंगे। इस कार्य को गति देने के लिए वॉलंटियर और सामाजिक संगठनों को भी जोड़ने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वैक्सीनेशन की प्रथम डोज का लक्ष्य 82 प्रतिशत तथा दूसरी डोज का 34 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि जिलेभर में आज 77 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय व जाति वेरिफिकेशन के कार्य में जिले की प्रगति बेहतर है। शुगर मिल शाहाबाद का पिराई सत्र आगामी 16 नवंबर को शुरू होगा है और हाल ही में शुरू किए गए एथनॉल प्लांट का भी ट्रायल जारी है। बताया कि जिले में डीएपी व यूरिया की सप्लाई पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। अभी तक 127 स्थानों पर छापामारी की गई है। कार्यवाही करते हुए 6 लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए है। जिले में 15455 मीट्रिक टन डीएपी की आवश्यकता है और उपलब्धता 9813 मीट्रिक टन है, जिसमे से 9143 मीट्रिक टन किसानों को वितरित किया जा चुका है। जिला में गेहूं का रकबा 2 लाख 75 हजार एकड़ है, जिसमें से लगभग 1 लाख 80 हजार एकड़ भूमि में बिजाई हो चुकी है। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, डिप्टी सीएमओ अनुपमा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed