Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Israeli experts visited the Gurukul and acknowledged natural farming as the best method.

Kurukshetra News: इस्राइल विशेषज्ञों ने गुरुकुल का दौरा कर माना प्राकृतिक खेती सर्वोत्तम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Israeli experts visited the Gurukul and acknowledged natural farming as the best method.
कुरुक्षेत्र। भारत-इस्राइल कृषि परियोजना के अंतर्गत भारत में कृषि अटैचे उरी रुबिस्तीन एवं कृषि विशेषज्ञ दानियल हदाद ने गुरुकुल के प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण कर पद्धति, फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन व्यवस्था का अवलोकन किया।
विज्ञापन

फार्म पर प्राकृतिक तरीके से तैयार की जा रही विभिन्न फसलों को देख दोनों विशेषज्ञ खासे प्रभावित हुए। उन्होंने प्राकृतिक खेती को कृषि का सर्वोत्तम स्वरूप बताते हुए कहा कि स्वस्थ एवं बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए इस पद्धति को अपनाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने दोनों के पहुंचने पर विभिन्न तरह की जानकारी उपलब्ध कराई। विख्यात कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. हरिओम, डॉ. बलजीत सहारण, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शिवेंदु सिंह सोलंकी एवं डॉ. गगनदीप सिंह ने उन्हें प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कृषि तकनीकों एवं फसल उत्पादन की प्रक्रियाओं के बारे में बताया। इजरायली विशेषज्ञों ने लहसुन, गाजर, फूलगोभी, पत्तागोभी, घीया सहित कई फसलों का निरीक्षण किया और प्राकृतिक खेती के परिणामों को करीब से समझा। विशेषज्ञों ने पेड़ से ताइवान पिंक अमरूद और ड्रैगन फ्रूट तोड़कर उनका स्वाद भी चखा। ताइवान पिंक अमरूद से अभिभूत उरी रुबिस्तीन ने कहा कि यह काफी अच्छा स्वाद रहा। फार्म पर तैयार हो रही फसलों की गुणवत्ता और प्राकृतिक उत्पादन पद्धति की सराहना की।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरिओम एवं डॉ. बलजीत सहारण ने प्राकृतिक खेती में लाभकारी सूक्ष्म जीवाणुओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। बताया कि देसी गाय के गोबर एवं गोमूत्र से तैयार जीवामृत और घनजीवामृत मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने तथा कृषि को प्राकृतिक स्वरूप प्रदान करने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed