{"_id":"5e93539e8ebc3e769d013887","slug":"health-corona-data-kurukshetra-news-knl278199199","type":"story","status":"publish","title_hn":"...कोरोना से नहीं, पॉजिटिव वाले आंकड़े बताने से डर लगता है साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...कोरोना से नहीं, पॉजिटिव वाले आंकड़े बताने से डर लगता है साहब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोना से नहीं, पॉजिटिव आंकड़े बताने से डर लगता है साहब...जिला स्वास्थ्य विभाग एक उच्चाधिकारी के बयान से ऐसा ही लग रहा है। यहां यह बताना लाजिमी है कि हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना एक मीडिया बुलेटिन जारी किया जाता है। हरियाणा सरकार की एक अधिकृत वेबसाइट पर इस मीडिया बुलेटिन में प्रत्येक जिला में कोरोना पॉजिटिव और इस संबंधित पुख्ता जानकारी होती है। इस अधिकृत वेबसाइट पर रविवार (12 अप्रैल 2020) को मीडिया बुलेटिन कोविड-19 में स्पष्ट रूप से दो कोरोना पॉजिटिव की जानकारी मिली है। इसी के साथ प्रत्येक जिला में कोरोना पॉजिटिव के टोटल कितने केस हैं या नहीं है,यह भी स्पष्ट किया है। वहीं भारत सरकार की अधिकृत बेवसाइट पर भी अब कुरुक्षेत्र के दो पॉजिटिव केसों की जानकारी अपलोड कर
दी गई है। कोरोना पाजिटिव इन दोनों केसों पर पर्दा डालने की हद तो तब हो गई, जब देर सायं जिला के सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह इन उक्त दोनों कोरोना पाजिटिव केसों को विज्ञप्ति जारी कर संदिग्ध बताते हुए सैंपल भेजने की बात कही है।
अमर उजाला जब जब सिविल सर्जन को बताया कि सरकार ने तो अब मीडिया बुलेटिन में कुरुक्षेत्र में दो पाजिटिव केसों की जानकारी अपलोड कर दी है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में कोरोना वायरस का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है। इस जिले में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र कुछ कहने की स्थिति में होगा। खैर कोरोना पाजिटिव के दोनों केसों पर पर्दा डालने की चक्कर में स्थानीय पूरे सिस्टम गुमराह करने वाली कार्यशैली सामने आ गई। चिंताजनक बात यह है कि अगर यों ही पॉजिटिव केसों के आंकड़ों पर पर्दा डालने की प्रक्रिया जारी रही तो इससे यकीनन भयावह स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अब तक सेफजोन में रहे कुरुक्षेत्र के लिये खतरे की घंटी का जिक्र रविवार को अमर उजाला ने इसी लिये किया था, क्योंकि शनिवार को करोना पाजिटिव केसों का पता होते हुए भी इसे छुपाते हुए अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
देर सायं जारी बुलेटिन में सीएमओ ने दी ये जानकारी
सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने रविवार को देर सायं जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में अब तक 126 मरीजों के सेंपल कोरोना वायरस टेस्ट भेजे है। इनमें से 49 सेंपल निगेटिव है। 75 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। बताया है कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर से अब तक विदेश से कुल 2349 लोग आए है। इन सभी पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी है और 1857 लोग 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 492 लोगों को घरों में क्वारंटिन किया है,जबकि जिन दो केसों को संदिग्ध बताया जा रहा है,उनमें से एक को होटल में क्वारंटीन किया है,दूसरे को अस्पताल के स्पेशल कोविड-19 वार्ड में है।
पॉजिटिव मरीज की गली को किया सील
प्रशासन एक ओर जहां अभी भी कोरोना के केस को संदिग्ध ही बता रहा है, वहीं दूसरी ओर सेक्टर-7 में पॉजिटिव मरीज के मकान वाली गली को पूरी तरह से सील कर दिया। इस गली के तीन मेन गेट हैं, जिन्हें ताला लगा दिया गया है। ताला लगने के बाद न तो किसी को गली में प्रवेश करने दिया जा रहा है और न ही किसी को गली से बाहर आने दिया जा रहा है। बाहर से मंगाया जरूरत का सामान गेट पर लगी जाली से ही लिया जा रहा। इस गली में करीब 112 घर हैं, इन घरों में रहने वाले लोगों को अब गली से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
22 लोगों के संपर्क में आए थे कोरोना पाजिटिव
कुरुक्षेत्र में जो दो केस कोरोना पाजिटिव
मिले हैं,इन दोनों के संपर्क में कुल 22 आए थे। इन्हें क्वारंटिन कर दिया गया है। इसके अलावा इन सभी 22 लोगों के सेंपल लिये गये हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी जानकारी मिलेगी। बताया गया है कि इनमें से एक केस के संपर्क में 8 और दूसरे कोरोना पाजिटिव व्यक्ति के संपर्क में 14 लोग थे।
पिहोवा में दो महिलाओं के लिए सैंपल, किया होम क्वारंटीन
स्वास्थ्य विभाग ने पिहोवा से दो महिलाओं के सेंपल लेकर उनको जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा एक व्यक्ति को होम क्वारंटीन किया गया है। एसएमओ अरुण कुमार ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को मॉडल टाऊन व मुलतानी कालोनी से दो महिलाओं के सेंपल लिए थे जिनको जांच के लिए भेजा गया है। दोनों महिलाओं की ट्रैवल हिस्ट्री है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने एक व्यक्ति को होम क्वारंटीन किया है। जरूरत हुई तो इस व्यक्ति के सैंपल भी लिए जाएंगे।