फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Late night dust storm and rain, relief from heat

Haryana: देर रात धुलभरी आंधी और बारिश, गर्मी से मिली राहत

Thu, 20 Jun 2024 12:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 12:55 AM IST
सार

अनुमान लगाया जा रहा है कि मौसम में हुए इस बदलाव से गुरुवार को भी कुछ राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Haryana: Late night dust storm and rain, relief from heat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में देर रात कई जगहों पर धुलभरी आंधी के बाद बूंदाबांदी से राहत गर्मी से राहत मिली है। कुरुक्षेत्र, पानीपत क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई है। वहीं रोहतक में धुलभरी आंधी चली है। बूंदाबांदी के बाद भीषण गर्मी से राहत मिली है। कुरुक्षेत्र में कई जगह पर हल्की बारिश भी हुई तो कई जगह बूंदाबांदी रात करीब 10:00 बजे तक भी जारी रही।

विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से गुरुवार को गरज चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चलेंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से उत्तरी पंजाब व हरियाणा में तेज गति से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। मौसम में इस बदलाव के कारण वीरवार को बादलवाही और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।


वहीं, हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी होने से बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट आई। हालांकि इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बुधवार को रात का रात्रि तापमान 30.0 से 35.0 डिग्री और दिन का तापमान 42.0 से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed