फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana beat Uttarakhand 30-29 in a thrilling match.

Kurukshetra News: रोमांचक मुकाबले में हरियाणा ने उत्तराखंड को 30-29 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Haryana beat Uttarakhand 30-29 in a thrilling match.
कुरुक्षेत्र। हैंडबॉल चैंपियनशिप में दम खम दिखाती टीमें । संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 54वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के तहत वीरवार को प्री-क्वार्टर और क्वार्टर राउंड के मुकाबलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मेजबान हरियाणा टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड को 30-29 के करीबी अंतर से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। यह मुकाबला आखिरी क्षण तक रोमांच से भरपूर रहा जिसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया।
विज्ञापन




अन्य मुकाबलों में झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को 36-34 से हराया, जबकि तमिलनाडु और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में तमिलनाडु ने 35-30 से जीत दर्ज की। पुडुचेरी ने त्रिपुरा को 29-14 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन




इसी तरह मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड को 35-31 से मात दी। केरल और जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा और दोनों टीमें 23-23 की बराबरी पर रहीं। गुजरात ने दिल्ली को 34-30 से हराया। वहीं बिहार ने तेलंगाना को 35-15 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिनभर खेले गए इन मुकाबलों में खिलाड़ियों की फिटनेस, रणनीति और टीमवर्क देखने लायक रहा। कई मैच अंतिम समय तक बराबरी पर चलते रहे जिससे दर्शकों का उत्साह बना रहा।




चैंपियनशिप के अगले चरण के साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ और भी रोमांचक होती जा रही है। अब सभी टीमों की नजरें खिताब पर हैं जिससे आने वाले मुकाबलों में और कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed