फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hans Raj Hans will again appear on the stage, busy in preparing for Sufi singing

Kurukshetra News: हंस राज हंस फिर मंचों पर दिखाई देंगे, सूफी गायन की तैयारी में जुटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Hans Raj Hans will again appear on the stage, busy in preparing for Sufi singing
कुरुक्षेत्र। प्रख्यात सूफी गायक हंस राज हंस 11 साल के अंतराल के बाद अब नए अंदाज में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाई देंगे, जिसके साथ ही सूफी गायन की चाह रखने वाले लोगों की मुराद भी पूरी होगी। हंस राज हंस ने सूफी गायन की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

वीरवार देर रात तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने उपरांत उन्होंने यह जानकारी साझा की। उन्होंने इस दौरान भी सूफी गायन की ही प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि वह ब्रह्मसरोवर की इस फिजा के कायल है। इस पावन धरा पर चौथी बार आए हैं। इसी भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने हजारों वर्ष पूर्व अर्जुन का मोह भंग करने के उद्देश्य से पूरी मानवता को धर्म की राह पर चलने के लिए गीता के उपदेश दिए थे। इस पावन धरा पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जहन में भगवान श्री कृष्ण के दिए उपदेशों को सहजता से महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कुरुक्षेत्र की भूमि पर पहुंचे तो अलग ही तरह का एहसास होने लगा। इससे स्पष्ट है कि पवित्र ग्रंथ गीता एक ग्रंथ मात्र ही नहीं है अपितु पूरी मानवता के लिए एक ऐसा ग्रंथ है जिसको पढ़कर मानव का जीवन ही सफल हो जाता है। कहा कि गीता के उपदेशों को पूरी मानव जाति को ग्रहण करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके परिवार में कोई भी गायक नहीं है लेकिन उनका सूफियाना अंदाज भी भगवान की देन है। गांव में एक बुजुर्ग को सूफी गीत गाते हुए सुना और उसी को अपना उस्ताद समझकर सूफी गायन का रियाज शुरू किया और उसके बाद जमला जट्ट से भी सूफी गायन के बारे में काफी कुछ ग्रहण करने का अवसर मिला। उसके बाद उस्ताद पूर्ण शाह कोटी से प्रशिक्षण ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed