फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   GNDU Amritsar's women's and men's team won in the rifle event.

Kurukshetra News: राइफल स्पर्धा में जीएनडीयू अमृतसर की महिला और पुरुष टीम ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
GNDU Amritsar's women's and men's team won in the rifle event.
कुरुक्षेत्र। राइफल मिक्स स्पर्धा में निशाना साधते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित नॉर्थ-ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप महिला और पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 10 मीटर एयर राइफल पुरुष इंडिविजुअल, 10 मीटर महिला इंडिविजुअल, 10 मीटर राइफल पुरुष टीम, 10 मीटर राइफल महिला टीम और 10 मीटर राइफल मिक्स मैच में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने निशाना लगाया। इसमें महिला इंडिविजुअल राइफल स्पर्धा में दिल्ली विश्वविद्यालय की रमिता पहले स्थान पर, जीएनडीयू अमृतसर की सिफत कौर दूसरे और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की श्रुति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं पुरुष राइफल स्पर्धा की टीम में जीएनडीयू अमृतसर पहले, एमआरआईआईएस फरीदाबाद दूसरे और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने तीसरा स्थान हासिल किया और महिला राइफल स्पर्धा की टीम में जीएनडीयू अमृतसर पहले स्थान पर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय दूसरे और एडमास विश्वविद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि मिक्स मैच में भी जीएनडीयू अमृतसर ने पहला स्थान हासिल किया, पंजाबी विश्वविद्यालय ने दूसरा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। 30 दिसंबर काे पुरुष पिस्टल स्पर्धा की प्रतियोगिताएं हुई औैर 31 दिसंबर को महिला पिस्टल स्पर्धा की प्रतियोगिताएं होगी।

कुरुक्षेत्र। राइफल मिक्स स्पर्धा में निशाना साधते हुए खिलाड़ी। संवाद

कुरुक्षेत्र। राइफल मिक्स स्पर्धा में निशाना साधते हुए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed