फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gita jayanti mahotsav, gita jayanti, kurukshetra gita jayanti, presentation, kurukshetra

प्रदर्शनी में दिखी हरियाणा के विकास की तस्वीर

Wed, 07 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Wed, 07 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 6 दिनों के दौरान करीब 5 लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं। जो समारोह के यादगार पलों के साक्षी बने। समारोह के छठे दिन भी हजारों पर्यटकों ने क्राफ्ट व सरस मेले का अवलोकन किया तथा कुछ खरीददारी भी की, वहीं राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हरियाणा के विकास की तस्वीर को भी देखा। हालांकि मंगलवार को आए पर्यटकों को उस समय निराशा का सामना भी करना पड़ा जब राष्ट्रीय शोक के कारण सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। ब्रह्मसरोवर के तट पर सरस और शिल्प मेले में लोगों का आना-जाना सुबह से लेकर सायं तक लगा रहा। उपायुक्त सुमेधा कटारिया का कहना है कि एक आंकलन के अनुसार अब तक 6 दिनों में करीब 5 लाख पर्यटक महोत्सव को देख चुके है और धीरे-धीरे पर्यटकों का आंकड़ा और बढ़ेगा।

विज्ञापन


आज से होंगे मुख्य कार्यक्रम
गीता जयंती समारोह में मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन 7 से 10 दिसंबर तक किया जाना है। इस महोत्सव में 10 दिसंबर को वैश्विक गीता पाठ, दीपदान और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमामालिनी का द्रोपदी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थियों के श्लोकोच्चारण का कार्यक्रम होगा। सुबह 10 बजे श्री मदभगवत गीता सदन में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, सुबह 11 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और सायं 6 बजे पुरुषोत्तपुरा बाग में ड्रमर शिवामणी ब्लाजे, रूना, श्रीराम और अनु नय्यर की स्पिरिट ऑफ गीता कार्यक्रम होगा। इस प्रस्तुति के बाद शामाभाटे की अतीत की परछाईयां कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन


गीता जयंती पिहोवा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे विस अध्यक्ष
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव पर जिलास्तर के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में सरस्वती के पावन तट पर 8 से 10 दिसंबर तक जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा और सायं के कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल मुख्य अतिथि होंगे और 9 दिसंबर को जिलास्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक सुभाष सुधा करेंगे और सायं के समय पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा मुख्यातिथि के रुप में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed