फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gita Jayanti festival will be international security arrangements, Kurukshetra

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

Sat, 05 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sat, 05 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gita Jayanti festival will be international security arrangements, Kurukshetra
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम - फोटो : Amar Ujala
 अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसलिए उत्सव को लेकर होटलों और धर्मशालाओं के संचालकों को अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए है। इतना ही नहीं इन संस्थानों को होटल में ठहरने वाले लोगों का पूरा ब्योरा खासकर विदेशी मेहमानों का पुलिस प्रशासन को रोजाना देना होगा। गीता जयंती उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों को लेकर डीएसपी नूपुर विश्नोई ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व होटल तथा धर्मशालाओं के संचालकों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित ली। डीएसपी ने कहा कि शहर की 21 धर्मशालाओं और 90 से ज्यादा होटलों में सबसे पहले अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने होंगे। इन कैमरों को उस लोकेशन पर लगाया जाना चाहिए जहां से होटल व धर्मशाला में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तस्वीर कैमरे में कैद हो सके। इन कैमरों की कैपेसिटी इतनी होनी चाहिए कि 6 महीनों तक के रिकार्डिंग को देखा जा सके। सभी लोगों को एक व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार करने को कहा गया है। इस मौके पर विशाल दुआ, राजेन्द्र कुमार, राज कुमार, राजेश आर्य, अमन गुलाटी, महेन्द्र, नरेश कुमार पांचाल, मुकेश वर्मा, सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। डीएसपी नूपुर विश्नोई ने कहा कि सभी एसएचओ और चौकी इंचार्ज को 15 बिन्दुओं पर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed