{"_id":"68507ca8c1f4f3ef410f695f","slug":"girls-from-40-villages-of-cm-city-ladwa-will-become-self-reliant-by-learning-sewing-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137361-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सीएम सिटी लाडवा के 40 गांवों की युवतियां सिलाई सीखकर बनेंगी आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सीएम सिटी लाडवा के 40 गांवों की युवतियां सिलाई सीखकर बनेंगी आत्मनिर्भर
विज्ञापन
लाडवा। सिलाई सेंटर का उद्घाटन करने के दौरान महिला को मशीन सौंपते कैलाश सैनी। विज्ञप्ति
लाडवा। सीएम सिटी लाडवा के 40 गांवों की युवतियां सिलाई सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगी। इसके लिए सिलाई सेंटर खोले जाने शुरू कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने सोमवार को स्किल फाउंडेशन गुरुग्राम के सहयोग से बिहोली, रामसरण माजरा, बकाली और बपदी गांव में तैयार किए गए सिलाई सेंटरों का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के योजना के तहत सरकार अंत्योदय परिवारों को स्वरोजगार और रोजगार सृजन के अवसर प्रदान कर रही है। कहा कि सरकार अंत्योदय परिवारों की वार्षिक आय को बढ़ाने के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के उपायों को अपना रही है। इनमें से सिलाई केंद्र खोलना भी शामिल है। इसके साथ ही जल्द ही चारों मंडलों में एक-एक ब्यूटीशियन सेंटर, सोलर रिपेयर केंद्र भी खोले जाएंगे।
प्रत्येक गांव में एक ग्रुप में 50-50 महिलाओं को शामिल किया जाएगा। लाडवा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में एक-एक सिलाई सेंटर की शुरुआत की गई है। इन केंद्रों पर अंत्योदय की नीति से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक सिलाई सेंटर पर आसपास के 10-10 गांवों को कवर किया जाएगा। कैलाश सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार की अंत्योदय नीति का उद्देश्य प्रदेश के सबसे गरीब परिवारों की आय बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है। अंत्योदय परिवारों को स्वयं का रोजगार खोलने और पहले से चल रहे रोजगार में विकास करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इन योजनाओं का उद्देश्य अंत्योदय परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है। इस मौके पर स्किल फाउंडेशन गुरुग्राम के एजीएम आरके सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, सुनील, ओम प्रकाश, कौशल सेन, भीम बेडथला, शिव राम, अनिल टाटकी, रिंकू कश्यप, डिंपल सैनी सहित भी मौजूद रहे।