फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four judges of Punjab and Haryana High Court reached Maa Bhadrakali Darbar and offered prayers.

Kurukshetra News: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चार न्यायाधीश पहुंचे मां भद्रकाली दरबार, की पूजा अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Four judges of Punjab and Haryana High Court reached Maa Bhadrakali Darbar and offered prayers.
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में गुप्त नवरात्र उत्सव शुरू हो चुका है, जहां पहले ही दिन शनिवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना की। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कुलदीप तिवारी, न्यायमूर्ति हरकेश मनुजा, न्यायमूर्ति नमित कुमार, न्यायमूर्ति अमन चौधरी व जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी ने सपरिवार मां भद्रकाली की पूजा व दर्शन किए व चांदी चरण को पंचामृत स्नान व गुलाब माला समर्पित की। 10 महाविधाओं को समर्पित गुप्त नवरात्र मनाए जाएंगे ।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य में 10 फरवरी से 24 फरवरी ( पूर्णिमा ) तक श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें दुर्गा सप्तशती का एक हजार बार पाठ मार्कण्डेय पुराण अनुसार किया जाएगा। पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने बताया कि इस बार गुप्त नवरात्र शनिवार से शुरू हुए हैं और पहले दिन द्विपुष्कर योग बना रहा। 15 व 17 फरवरी को दो बार सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इस महायज्ञ में भारत के विभिन्न राज्यों से 51 ब्राह्मण मां की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पीठाध्यक्ष के सानिध्य में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ईश्वरानंद ब्रह्मचारी, उत्तम स्वामी और उनके शिष्य द्वारा सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गुप्त नवरात्र में लगातार भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर शिमला देवी, हेमराज शर्मा, मीना जोशी, स्नेहिल शर्मा, डॉ. अन्नू पॉल शर्मा, देवेंद्र गर्ग, संजीव मित्तल, लवली रामपाल, देवराज जैन, आशीष इत्यादि सेवक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed