फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Flowers were showered on the Prabhatpheri, people danced to the bhajans

Kurukshetra News: प्रभातफेरी पर की पुष्पवर्षा, भजनों पर झूमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Flowers were showered on the Prabhatpheri, people danced to the bhajans
शाहाबाद। ऐतिहासिक प्राचीन श्री शिव मंदिर की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा के तत्वाधान में शिव बारात के पड़ाव के रूप में निकाली जा रही प्रभातफेरियों की श्रृंखला जारी रही। सोमवार की प्रभातफेरी जय श्री महाकाल सेवा मंडल की ओर से शिवभक्त राजू कोहली चौक पर आयोजित करवाई गई। प्रभातफेरी के आयोजक विजय शर्मा, राजकुमार सलूजा, ललित अरोड़ा, गौरव कामरा, रमन आनंद, कर्ण, कोहली, उदित कोहली, अर्जुन कोहली, शुभम शर्मा, गौतम अरोड़ा, निखिल अरोड़ा, हरशिव बुद्धिराजा एवं माधव अरोड़ा ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया।
विज्ञापन

शिव मंदिर के पंडित सुनील शर्मा द्वारा आयोजक को परिवारों को पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाने के उपरांत प्रभातफेरी का शुभारंभ अजय मोंगा ने महामंत्र ओम नमः शिवाय की माला एवं अंकुश गोयल ने गणपति वंदना गाकर किया। भजनों की श्रृंखला में राघव वर्मा, आरती, कशिश अरोड़ा, अंकुश गोयल, गगन आहूजा, बिट्टू बतरा, निक्स मेहंदीरत्ता, प्रदीप करावा, गुलशन मयूर एवं अवशीष शर्मा ने भगवान आशुतोष की महिमा का गुणगान करते हुए सुंदर भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा की ओर से प्रधान जगमोहन मनचंदा, विधायक रामकरण, नगरपालिका के पूर्व प्रधान हरीश कवातरा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मुलख राज गुंबर, पार्षद अमित सिंघल एवं पवन सचदेवा ने प्रभातफेरी के आयोजकों को स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान भोलेनाथ के साक्षात स्वरूप स्वयंभू शिवलिंग का मनमोहक विग्रह भेंट किया। इस अवसर पर सुमित चड्डा, डा. प्रदीप आहूजा, वेद छाबड़ा, संदीप नैय्यर, सोम प्रकाश बहल, हैप्पी कालड़ा, रजत बंसल, संजीव शर्मा, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed