फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five arrested for embezzling Rs 33 lakh from fish farme

Kurukshetra News: मछली पालक से 33 लाख हड़पने वाले पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for embezzling Rs 33 lakh from fish farme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पांच आरोपियों को साइबर थाना टीम ने गिरफ्तार कर एक बड़े साइबर अपराध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसके तार दुबई तक जुड़े हैं।
टीम ने यूपी के जिला बिजनौर के जापता गांव के निवासी निपेंद्र कुमार, यूपी के रामपुर जिला करीमपुर गांव के वासी हेमंत कुमार, मुरादाबाद जिला के बोवदवाला गांव के प्रवेश कुमार, देवीपुरा गांव के रोहित कुमार और उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर मुडिया पिस्तोर वासी हैदर अली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इन आरोपियों ने कुरुक्षेत्र निवासी नेत्रपाल को अपना निशाना बनाया था जो मछली पालन का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी फेसबुक पर एक अनजान व्यक्ति से बात हुई, जिसने गोल्ड माइनिंग कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। नेत्रपाल को यूनियन बैंक में खाता खोलने के लिए कहा गया। उसने 50 हजार रुपये से शुरुआत की और खाते में मुनाफा दिखता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग तारीखों पर उसने 33 लाख रुपये निवेश किए, जिसके बाद खाते में 90 लाख रुपये दिखाए गए। जब उसने रुपये निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने टैक्स के नाम पर 26 लाख रुपये और मांगे। रुपये न निकलने पर नेत्रपाल को ठगी का एहसास हुआ।

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई 27 मई को थाना साइबर क्राइम प्रभारी महेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने पांचों आरोपियों को धर दबोचा। अदालत में पेश करने के उपरांत आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिस दौरान 55 हजार रुपये, मोबाइल फोन और चेक बुक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका नेटवर्क दुबई तक फैला है। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed