फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers will be introduced to the latest crop technology in the Agricultural Development Fair.

Kurukshetra News: कृषि विकास मेले में किसानों को फसलों की अत्याधुनिक तकनीक से करवाया जाएगा रूबरू

Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be introduced to the latest crop technology in the Agricultural Development Fair.
लाडवा। अनाज मंडी में 28 फरवरी से आयोजित होने वाला दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कृषि विकास मेले में किसानों को फसलों की एडवांस तकनीक से रूबरू करवाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के साथ मिलकर तैयारियां की जा रही हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने एचएयू कुलपति प्रो.बलदेव राज काम्बोज व शहीद संग्रहालय निदेशक कुलदीप सैनी के साथ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तैयारियों को लेकर कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मेले का मुख्य विषय जल संरक्षण-प्रति बूंद से अधिक फसल रखा गया है, जिसका उद्देश्य किसानों को जल प्रबंधन की उन्नत तकनीक से अवगत कराना तथा कम पानी में अधिक उत्पादन की दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि कृषि विकास मेले के दौरान कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत किस्म के बीजों तथा नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों के लिए मिट्टी एवं पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त रोग ग्रस्त फसलों की जांच एवं निदान, फसल प्रतियोगिता, गृह विज्ञान संबंधी जानकारी तथा कृषि विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने कहा कि कृषि विकास मेले में खरीफ फसलों एवं सब्जियों के उन्नत किस्म के बीजों की जानकारी एवं बिक्री, विश्वविद्यालय के प्रकाशनों की बिक्री तथा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। वंटित की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed