फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers upset due to non-appearance of name on the portal created ruckus at the market committee office

Kurukshetra News: पोर्टल पर नाम न आने से परेशान किसान भड़के, मार्केट कमेटी कार्यालय पर किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to non-appearance of name on the portal created ruckus at the market committee office
इस्माईलाबाद। पत्रकारों से बातचीत किसान नेता गुरनाम सिंह।
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में सूरजमुखी बेचना किसानों के लिए सिर दर्द बन चुका है। हाल ही में सूरजमुखी की सरकारी खरीद करवाने को लेकर पिपली हाईवे पर जाम भी लगाया। इसके बाद सरकार को सूरजमुखी को समर्थन मूल्य पर खरीदने का किसानों को आश्वासन देना पड़ा।
विज्ञापन

अब जब बुधवार को किसान मार्केट कमेटी कार्यालय में सूरजमुखी बेचने के लिए गेट पास लेने के लिए गए तो वहां पर जवाब दिया गया कि पांच जून को उनका पोर्टल पर गेट पास कट चुका है।
विज्ञापन

किसान यूनियन चढूनी के ब्लॉक प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि सरकार ने यह एक और मुसीबत किसानों के लिए खड़ी कर दी है। इससे साफ हो रहा है कि सूरजमुखी की खरीद को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है। इसके बाद सैंकडों किसान मार्केट कमेटी कार्यालय में एकत्र हो गए। इसी दौरान नायब तहसीलदार राधे श्याम भी मौके पर पहुंच गए। वहीं मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव राजीव चोपड़ा के नहीं मिलने से किसानों का रोष बढ़ गया। नायब तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार तक पोर्टल को ठीक करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस पर किसान सोनू समरा, जरनैल मल्ली, अमरजीत अजरावर, निर्मल सैनी आदि ने चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार तक पोर्टल को ठीक नहीं किया गया तो वे रोड जाम करेंगे। इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ किसानों की है शिकायत, दूर करेंगे : सचिव
मार्केट कमेटी सचिव राजीव चोपड़ा ने बताया कि वे किसी कार्य से बाहर गए थे, जिसके चलते वे बुधवार को किसानों से नहीं मिल पाए। इससे पूर्व उनके पास कुछ किसानों ने पोर्टल संबंधी समस्या की शिकायत की थी, जिसमें उन किसानों का ब्योरा गायब था। इसको लेकर उन्होंने स्वयं उच्च अधिकारियों के संज्ञान में इस मामले को ला दिया है। वहीं पोर्टल को मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत राजस्व विभाग देखता है। ऐसे में उनको भी इसकी जानकारी दे दी गई है। किसानों की फसल को सरकारी आदेश के अनुसार खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed