फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers could get seeds for planting 75 thousand acres of paddy, now the stock is out again

Kurukshetra News: 75 हजार एकड़ धान की रोपाई के लिए मिल सका किसानों को बीज, अब फिर स्टॉक खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers could get seeds for planting 75 thousand acres of paddy, now the stock is out again
कुरुक्षेत्र। जिले में 7501 व 7301 किस्म की धान के बीज को लेकर अब बाकी किसानों को महरूम रहना पड़ सकता है। अभी तक जिले में करीब 75 हजार एकड़ रकबे के लिए यह बीज किसानों को मिल पाया है। हालांकि बड़ी संख्या में किसान अभी भी यह बीज लेने के लिए इंतजार में हैं, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों की माने तो अब यह बीज का स्टॉक उपलब्ध होना मुश्किल ही होगा। ऐसे में किसानों को दूसरे बीज को प्राथमिकता देनी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले करीब 10 दिनों से किसान उक्त दोनों किस्म का धान का बीज लेने के लिए पसीना बहाते रहे हैं। अल सुबह से देर रात तक दुकानों के बाहर किसानों की कतारें लगातार लगी रही तो वहीं प्रशासन को पुलिस का पहरा तक लगवाना पड़ा। इसी कशमकश के बीच अभी तक 7501 किस्म के धान का बीज करीब 25 हजार एकड़ के लिए तो वहीं 7301 किस्म का बीज करीब 50 हजार एकड़ के लिए किसानों को मिल पाया है। दो दिन पहले स्टॉक खत्म हुआ तो शुक्रवार व शनिवार को फिर यह बीज किसानों के लिए उपलब्ध कराया जा सका। शनिवार को भी बीज मिल पाया, लेकिन देर रात होते-होते यह स्टॉक भी खत्म हो गया। ऐसे में बड़ी संख्या में किसानों को बिना बीज लिए ही लौटना पड़ा। उधर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक का कहना है कि किसानों को दूसरी किस्म के बीज को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed