{"_id":"58c19f914f1c1b6133dc4eb7","slug":"exhibition-mela-agriculture-mela-dc-water-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बचाएं, आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवारें : सुमेधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बचाएं, आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवारें : सुमेधा
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
agriculture mela
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि किसानों को पानी बचाने का प्रयास करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी के संकट को न झेलना पडे़। पानी के बिना जीवन संकटमय हो जाता है, यदि आज पानी को बचाएंगे तो इससे कल उज्ज्वल होगा। उपायुक्त वीरवार को कृषि विभाग की ओर से अनाजमंडी में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के फसल विविधिकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन स्वर्ण जयंती किसान मेले के अवसर पर किसानों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने मेले में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कृषि वैज्ञानिकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमें पानी की बचत करनी चाहिए। गांवों और शहरों में पानी व्यर्थ बह रहा है, इसलिए आने वाली पीढ़ी के लिए हमें पानी बचाओ अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को कम पानी की लागत वाली फसल लगानी चाहिए। किसानों को चाहिए कि वे परंपरागत खेती को छोड़कर बागवानी व सब्जी व दालों की खेती करें।
विज्ञापन
गेहूं की फसल के बाद शेष बचे अवशेषों को न जलाएं बल्कि उन्हें खेतों में ही रखें जिससे खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। उपकृषि निर्देशक कर्मचंद ने कहा कि जिले में इस बार रबी की फसल से करीब 7 लाख मीट्रिक टन फसल अवशेषों का सफल प्रबंधन किया जाना है, इसके लिए कृषि विभाग कृत संकल्प है। फसल अवशेषों को जलाने से प्रदूषण के साथ-साथ चमड़ी रोग, सांस की बीमारियां, सड़कों पर दुर्घटनाएं होती हैं, इनमें पशु फंस जाने से मर जाते हैं, जमीन की उपजाऊ शक्ति घटती है। मेले में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को भी प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डा. सुरेश कुमार, डा. मदन सिंह, डा. विनोद वर्मा, खंड कृषि अधिकारी शाहाबाद जितेंद्र मेहता, बीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डा. रवि कांत, डा. संतोष कुमार, डा. ईशमधु, मार्केट कमेटी के सचिव अफसर सिंह, मंडी एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू कालड़ा, गोपाल राणा, वाइस चेयरमैन बलविंद्र खरींडवा, सरपंच विक्रम सिंह, सूबेग सिंह, सर्वजीत सिंह, बख्शीश सिंह, जगतेश्वर पाल जुग्गा, कृष्ण कुमार सरपंच डीग, सुरेंद्र संभालखी, तेवर खान नाहर माजरा, कर्णराज सिंह तूर, रजनीश गर्ग, संजय बंसल, संचित बंसल सहित अनेक कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।