फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   exaim

श्रीकृष्णा आयुष विवि की परीक्षाएं दो अगस्त से

Fri, 19 Jul 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
exaim
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के पहले बैच की बीएएमएस, बीएचएमएस तथा आयुर्वेदिक फॉर्मेसी डिप्लोमा प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 2 अगस्त से शुरू हो रही हैं। जिसके लिए 8 महाविद्यालयों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सतीश वत्स ने बताया कि ये परीक्षाएं 2 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक चलेंगी, जिनकी डेटशीट पहले ही संबंधित महाविद्यालयों को जारी की जा चुकी हैं। इन परीक्षाओं में विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 600 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए 8 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जोकि किसी भी परीक्षार्थी की पहुंच से अधिकतम 30 किलोमीटर की दूरी पर होगें। इससे विद्यार्थियों तथा महाविद्यालय संचालकों को परीक्षाओं में किसी तरह की परेशानी नही होगी। डॉ. वत्स ने बताया कि आयुज्योति आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल जोधपुरिया, सिरसा में परीक्षा केंद्र ए-1 बनाया गया है। इसी प्रकार गंगापुत्रा आयुर्वेदिक महाविद्यालय कंडेला जींद में परीक्षा केंद्र ए-2, श्री धन्वंतरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल चंडीगढ़ में परीक्षा केंद्र ए-3, नेशनल आयुर्वेद महाविद्यालय धनीग्राम रोड बरवाला, हिसार में परीक्षा केंद्र ए-4 बनाया गया है ।
विज्ञापन

वहीं सेठ मुरारी लाल रसवासिया आयुर्वेदिक महाविद्यालय चरखी दादरी में परीक्षा केंद्र ए-5, श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल कुरूक्षेत्र में परीक्षा केंद्र ए-6 बनाया गया है। इसी प्रकार चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक महाविद्यालय जगाधरी यमुनानगर में परीक्षा केंद्र ए-7 बनाया गया है, जहां लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल बिलासपुर यमुनानगर के विद्यार्थी भी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि गौड ब्राह्मण आयुर्वेदिक महाविद्यालय ब्राह्मणवास, रोहतक में परीक्षा केंद्र ए-8 बनाया गया है, जिसमें जेआर किसान होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रोहतक के विद्यार्थी भी परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस बारे में विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों को सूचित कर दिया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed