फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Everyone's contribution is needed to keep the city clean: Setia

शहर को स्वच्छ रखने के लिए हर व्यक्ति के योगदान की जरूरत : सेतिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Everyone's contribution is needed to keep the city clean: Setia
कुरुक्षेत्र। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहर के हर नागरिक के योगदान की जरूरत होगी। इस शहर को सभी के साझे प्रयासों से ही भारत सर्व सर्वेक्षण की रैंकिंग में अव्वल नंबर पर लाया जा सकता है। इसलिए शहर को स्वच्छ बनाने में सभी प्रशासन के साथ एक मंच पर एकत्रित हो।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त पंकज सेतिया ने यह आह्वान किया। वे मंगलवार को केडीबी कार्यालय में संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डीएमसी ने संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री स्वच्छ कुरुक्षेत्र के मिशन और उपायुक्त नेहा सिंह की शहर को स्वच्छ बनाने की योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी और शहर को स्वच्छ बनाने के प्रस्ताव के बारे में विस्तार से चर्चा भी की है। डीएमसी पंकज सेतिया ने संस्थानों से गीले सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबंधन करने के जागरूकता अभियान का आगाज करते हुए कहा कि सभी संस्थानों को स्वच्छता अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शहर के नागरिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर संस्थान में गीले और सूखे कचरे का अलग प्रबंधन करने के प्रति ट्रेंड किया जाएगा। संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने-अपने घरों मोहल्लों में जाकर लोगों को गीले व सूखे कचरे का अलग-अलग प्रबधंन करने के लिए जागरूक करेंगे। इस अभियान में सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि को जोड़कर एक जन अभियान का स्वरूप दिया जाएगा। इस अभियान में सीएसआर योजना के तहत संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर ईओ अभय यादव, केडीबी सदस्य अशोक रोसा सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed