{"_id":"674cc28d75a079228003b9d6","slug":"every-problem-has-a-solution-in-the-holy-book-sanjeev-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127730-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवित्र ग्रंथ में हर समस्या का हल : संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्र ग्रंथ में हर समस्या का हल : संजीव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आरएसएस के विभाग कार्यवाह संजीव ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पवित्र स्थली ज्योतिसर से पूरे विश्व को गीता का ज्ञान मिला। गीता में दिए ज्ञान में मानव की हर समस्या का समाधान निहित है। गीता के श्लोकों का स्मरण करने से जहां मन को शांति मिलती है। हमारे आध्यात्मिक ज्ञान में भी वृद्धि होती है।
कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर के जल के आचमन मात्र से ही मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। सूर्य ग्रहण, सोमवती अमावस्या, चौदस सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर इन सरोवरों के पवित्र जल में स्नान करने से हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।
आरएसएस के विभाग कार्यवाह संजीव रविवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विभाग कार्यवाह संजीव, नगर कार्यवाह सत्यनारायण, रणजीत, देवन भाटिया, हर्ष, नवीन वालिया, रमेश गुलाटी, किरण बाला, रोहित, जयराम विद्यार्थी, केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के साथ-साथ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गीता महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से महाआरती का शुभारंभ भी किया। इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल और रुद्र ने किया।