फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Encounter between CIA and criminals in Kurukshetra

Haryana: कुरुक्षेत्र में सीआईए और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दुकानदार हत्याकांड मामले में थे आरोपी

Fri, 28 Nov 2025 06:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 06:12 PM IST
सार

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों की टांग में गोली लगी, जिन्हें तुरंत एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है। 

विज्ञापन
Encounter between CIA and criminals in Kurukshetra
पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

खेड़ी मारकंडा में 15 नवंबर को दुकानदार रामचंद्र पर गोली चलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम ने शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे-44 पर गांव झींरबड़ी के पास मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को दबोच लिया। मुठभेड़ में दो आरोपी नितिन और अनमोल के पैर में गोली लगी हैं, दोनों कुरुक्षेत्र निवासी हैं जबकि तीसरे आरोपी  दिल्ली के रहने वाले साहिल को बिना चोट के गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


घायल आरोपियों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक 315 बोर कट्टा एक पिस्तौल व कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक हथियारों के साथ नेशनल हाईवे-44 पर घूम रहे हैं। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए। गौरतलब है कि 15 नवंबर की शाम को तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे और दुकानदार रामचंद्र पर गोली चलाकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को पहले कुरुक्षेत्र और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में थाना सदर थानेसर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विशेष गठीत टीम ने 13 दिन बाद मामलें में सभी आरोपियों को पकड़ लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed