फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Employees remained firm at NIT for the second consecutive day; protest against consultant appointments intensified.

Kurukshetra News: दूसरे दिन भी एनआईटी में डटे रहे कर्मचारी, कंसल्टेंट नियुक्तियों के विरोध में तेज हुआ आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Employees remained firm at NIT for the second consecutive day; protest against consultant appointments intensified.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कंसल्टेंट नियुक्ति के विरोध में गैर-शिक्षक कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी सुबह निर्धारित समय पर निदेशक कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यवाहक निदेशक कार्यालय नहीं पहुंचे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद कर्मचारियों ने निदेशक कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे तक धरना दिया और संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि महासभा में पारित प्रस्ताव के बावजूद प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि जिन नियुक्तियों का विरोध किया जा रहा है, उन्हें वापस लेने के बजाय उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि निदेशक का कर्मचारियों से बातचीत के लिए भी उपलब्ध नहीं होना उचित नहीं है। धरने के दौरान कर्मचारियों ने कंसल्टेंट नियुक्तियां रद्द करने, लंबित पदोन्नति, एमएसीपी तथा अन्य सेवा संबंधी मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग दोहराई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन




निदेशक के इंतजार में बैठे रहे कर्मचारी

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सुबह निर्धारित समय पर सभी कर्मचारी निदेशक कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन कार्यवाहक निदेशक कार्यालय नहीं आए। उनका कहना था कि यदि प्रशासन बातचीत के लिए भी आगे नहीं आएगा तो कर्मचारियों में असंतोष और बढ़ेगा। उन्होंने इसे कर्मचारियों के प्रति उचित व्यवहार नहीं बताया और कहा कि संस्थान प्रशासन को संवाद के जरिए समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed