फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elder living on Saraswati shrine dies, Kurukshetra

सरस्वती तीर्थ पर रहने वाले बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Elder living on Saraswati shrine dies, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। सरस्वती तीर्थ पर शनिवार सुबह एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। बुजुर्ग पिछले कई दिन से बीमार था। मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान 68 वर्षीय रतन सिंह वासी जुरासी खुर्द के रूप में हुई है। वह तीर्थ पर मांगकर अपना गुजारा करता था। शिकायत पर पुलिस ने रपट दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी गई सूचना में हरभजन सिंह वासी जुरासी खुर्द ने बताया कि उसका बड़ा भाई रतन सिंह अविवाहित था। रतन करीब 30 साल पहले घर छोड़कर सरस्वती तीर्थ पर ही रहता था। कुछ समय तक उसने रिक्शा चलाकर अपना गुजारा किया था। इससे उसे जो भी आमदनी होती थी वह उससे शराब पी लेता था, लेकिन पिछले कई साल से उसने रिक्शा चलाना छोड़ दिया था और तीर्थ पर ही मांग कर अपना गुजारा करता था।
विज्ञापन

आसपास के लोगों से उसे जानकारी मिली थी कि उसके भाई की मौत हो गई है। वह पिछले कई दिनों से काफी बीमार भी था। वहीं सिटी थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने हरभजन सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। उधर, बुजुर्ग की मौत के बाद कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते नगरपालिका के कर्मचारियों ने तीर्थ तथा आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed