{"_id":"576adec24f1c1b5964b48cdb","slug":"dsp-station-recorded-the-czech-pehowa-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी ने पिहोवा थाने का रिकॉर्ड किया चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी ने पिहोवा थाने का रिकॉर्ड किया चेक
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा थाने में उपस्थिति रजस्टिर चेक करते डीएसपी
- फोटो : Amar Ujala
थाना पिहोवा में बुधवार को डीएसपी कृष्ण कुमार ने रिकार्ड की जांच की। जांच के दौरान डीएसपी ने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाए तथा थाने में आने वाली सभी शिकायतों का समय रहते निपटारा करे। इस दौरान उन्होंने थाने का रोजनामजा, एफआईआर दाखला माल रजिस्ट्रर, माल गोदाम सहित अन्य सभी दस्तावेजों को चेक करने के साथ-साथ उन्होंने उपस्थिति रजिस्ट्रर भी चेक किया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना परिसर के अंदर व बाहर की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एएसआई सुनील दत्त, सब-इस्पेक्टर मांगे राम, मुंशी रणधीर सिंह, गौरव शर्मा, राहुल, रमेश, लखविंद्र सिंह व दिलेर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन