फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drug smugglers will now have to leave the state's borders: Sudha

नशा तस्करों को अब छोड़नी होंगी प्रदेश की सरहदें : सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Drug smugglers will now have to leave the state's borders: Sudha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अब सरकार एक-एक जिले में नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं प्रत्येक जिले से नशा कारोबार से जुड़े लोगों की फीडबैक ले रहे हैं। ऐसे में अब नशा तस्करों को प्रदेश की सरहदें छोड़नी होगी और यह प्रदेश जल्द ही ड्रग फ्री बनेगा। इसके लिए हर व्यक्ति को बिना डर के आगे आना होगा।
उक्त बातें पूर्व राज्यमंत्री सुभाष ने कही। वे मंगलवार को पिंडारसी गांव में आयोजित साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा के कैथल रवाना के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुधा, जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर, भाजपा के जिला अध्यक्ष तजिंद्र सिंह गोल्डी, एसडीएम अमन कुमार, डीएसओ मनोज कुमार ने साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा को हरी झंडी देकर कैथल जिला के लिए रवाना किया। इससे पहले साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का कुरुक्षेत्र से पिंडारसी पहुंचने पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस साइक्लोथॉन में महिलाओं ने हरियाणवी संस्कृति और परंपरा के अनुसार हरियाणवी लोकगीत गाते हुए स्वागत किया और नशे के विरुद्ध अभियान चलाने का संकल्प लिया। पूर्व राज्यमंत्री के साथ एएसपी, एसडीएम ने ड्रग्स मुक्त हरियाणा बनाने के लिए नमक जत्था लोटा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच अप्रैल को हिसार से झंडी दिखाकर शुरू किया था जो प्रदेश के हर जिले में गांव और शहरों से होते हुए लोगों को ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश दे रही है। यात्रा से आमजन को बहुत महत्वपूर्ण संदेश मिल रहा है। नशा प्रदेश के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। नशे की वजह से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। हम सभी को नशा मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed