{"_id":"687abb6e9081c269ec041feb","slug":"drug-peddling-accused-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-139050-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 19 Jul 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नलवी गांव के डेरा रायपुर के रहने वाले कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
एंटी नारकोटिक सेल की टीम वीरवार को बराड़ा चौक के पास तैनात थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुलदीप सिंह हेरोइन व स्मैक बेचने का कार्य करता है, जो अपनी कार से साहा होते हुए डेरा रायपुर नलवी की ओर हेरोइन बेचने के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने साहा पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार आती दिखी, जिसे रोककर चालक से पूछताछ की। कार की तलाशी ली गई तो 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद