{"_id":"65fec310ddd144a7e901ad85","slug":"drivers-and-conductors-are-upset-due-to-non-repair-of-buses-in-the-depot-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-115627-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डिपो में बसों की मरम्मत नहीं होने से चालक-परिचालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डिपो में बसों की मरम्मत नहीं होने से चालक-परिचालक परेशान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज चालक-परिचालकों को डिपो के वर्कशॉप में बसों की तकनीकी खराबियों के ठीक नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी कमियों को दुरुस्त कराने के लिए उन्हें एक निजी कंपनी के वर्कशॉप का सहारा लेना पड़ रहा है। इस दौरान उन्हें बस ठीक कराने के लिए इंतजार भी करना पड़ रहा है। चालक और परिचालकों ने समस्या के समाधान के लिए रोडवेज के अधिकारियों को पत्र लिख लिखा है।
जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में निजी कंपनी की करीब 60 बसें है, जिनमें तकनीकी खराबियां होने के चलते संबंधित कंपनी की वर्कशॉप में भेजा जाता है। जहां पर बस ठीक होने तक चालक-परिचालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। डिपो के रोडवेज चालकों-परिचालकों का कहना है कि डिपो में ही संबंधित कंपनी के मैकेनिक होने चाहिए, जिससे रोडवेज की बसों को ठीक कराने में सुविधा रहेगी।
डिपो में उपलब्ध हों कंपनी के मैकेनिक : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है डिपो में 60 बसें निजी कंपनी की है, जिनमें तकनीकी खराबियां आने पर कंपनी की वर्कशॉप में जाना पड़ता है। वहां पहुंचने पर कंपनी के अधिकारियों की ओर से उन्हें इंतजार के लिए बोला जाता है। कई घंटे तक इंतजार के बाद भी बसों की मरम्मत नहीं होने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
गारंटी के कारण संबंधित कंपनी से कराई जा रही ठीक : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि बसों की गारंटी के चलते संबंधित कंपनी में बसें ठीक होने के लिए जाती हैं। जब तक बसों की गारंटी हैं बसों को संबंधित कंपनी से ही ठीक कराया जाएगा। चालकों-परिचालकों को किसी भी तरह की परेशान न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।