फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District-level selection trials for the state-level sports extravaganza begin.

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
District-level selection trials for the state-level sports extravaganza begin.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल सोमवार को शुरू हुए। पहले दिन खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। फुटबॉल, एथलेटिक्स, वुशू और ताइक्वांडो सहित विभिन्न खेलों के लिए ट्रायल लिए गए। ये ट्रायल 15 अक्तूबर तक जारी रहेंगे। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया खेल विभाग के नियमों के अनुसार हो रही है। सोमवार को तीरंदाजी के ट्रायल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुए।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य स्टेडियम में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और फुटबॉल सहित कई अन्य खेलों के ट्रायल कराए गए। साइकिलिंग का ट्रायल कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर लिया गया। कोच संतोष पासवान ने वुशू के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम बताए। लड़कियों में सीता (48 किग्रा), तपस्या (52 किग्रा), पूनम (56 किग्रा), उपासना (60 किग्रा), हरमन (70 किग्रा) और सीमा (75 किग्रा) का चयन हुआ। लड़कों में पारस (48 किग्रा), गौरव (52 किग्रा), अमनदीप सिंह (56 किग्रा), नीरज (60 किग्रा), प्रांजूल (65 किग्रा), हरमन (70 किग्रा) और हैप्पी (75 किग्रा) का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed