फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District level maths quiz will be held in schools on September 17

Kurukshetra News: स्कूलों में जिला स्तरीय गणित क्विज 17 सितंबर को होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
District level maths quiz will be held in schools on September 17
कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों में गणित की समझ, तर्क और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ाव विकसित करने के लिए 17 सितंबर को जिला स्तरीय गणित क्विज प्रतियोगिता होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा ने इसके निर्देश दिए हैं। कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी इसमें हिस्सा लेंगे। प्रत्येक स्कूल से तीन विद्यार्थियों की एक टीम प्रतिभागिता करेगी।
विज्ञापन

क्विज का पहला चरण लिखित परीक्षा होगा, जिसमें 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। तीनों विद्यार्थी एक टीम के रूप में उत्तर पुस्तिका जमा करेंगे। गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं कटेगा। इस चरण से छह श्रेष्ठ टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में अवधारणा, दृश्य, गतिविधि और त्वरित उत्तर जैसे विभिन्न राउंड होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर तीन श्रेष्ठ टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र मिलेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य तार्किक सोच, समस्या समाधान और गणितीय प्रतिभा को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed