{"_id":"6a627930a9d60e97240a53d4","slug":"district-level-antyodaya-fair-to-be-held-in-ladwa-on-26th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-158223-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाडवा में 26 को लगेगा जिला स्तरीय अंत्योदय मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाडवा में 26 को लगेगा जिला स्तरीय अंत्योदय मेला
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जिला स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन होगा। यह मेला 26 जुलाई को आईजीएन कॉलेज में लगेगा। इसमें 19 विभागों की लगभग 50 योजनाओं का लाभ नागरिकों को मिलेगा। सरकार का उद्देश्य पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उपजिलाधिकारी अनुभव मेहता ने 24 जुलाई को उपमंडल नागरिक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागों को अपनी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही, पात्र व्यक्तियों के लिए आवेदन सुनिश्चित करने को भी कहा। लाडवा विधानसभा मुख्यमंत्री का क्षेत्र है। इसलिए अधिकारियों को हर योजना गंभीरता से लागू करनी होगी। मुख्यमंत्री स्वयं सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हैं।
डीटीपी टीम ने गुमथला गढू में अवैध काॅलोनी में किए निर्माण को हटाया
पिहोवा। गुमथला गढू गांव में लगभग छह एकड़ में अवैध रूप से तैयार की जा रही एक काॅलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई की गई। काॅलोनी में बनी कच्ची सडक़ें, चहारदीवारी, डीपीसी के अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया साथ ही अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया गया।
डीटीपी नवीन कुमार ने बताया कि यह अवैध कालोनी के पनपने का मामला सामने आया था, जिसके बाद विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ना तो अवैध काॅलोनी में किए जा रहें निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्ट किया है।
विज्ञापन
एन्यूमरेशन फार्म जमा करने का आज अंतिम दिन
- जिले के 675443 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्म हुए डिजिटाइज, 31 जुलाई को ड्राफ्ट सूची की जाएगी प्रकाशित
- 31 जुलाई से 30 अगस्त तक एआरओ के पास देना होगा ऑब्जेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने का आज 23 जुलाई को अंतिम दिन है। बीएलओ से संपर्क कर मतदाता अपने फार्म जमा करवा सकते हैं। यदि फार्म जमा नहीं हुए तो उन्हें अपना वोट रखने के लिए दावा व आपत्ति दर्ज करवानी होगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि एसआईआर का कार्य 24 जुलाई तक चलेगा। 31 जुलाई को प्रारूप सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची की कमियों को दुरुस्त करवाने के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक एआरओ को आपत्ति जमा करवा सकते हैं। सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद तीन अक्तूबर को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। जिले में कुल 783831 मतदाता हैं।
जिले में 675443 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्म बीएलओ के पास पहुंच चुके हैं। इनका डेटा डिजिटल किया जा चुका है। अब 108388 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्म आने बाकी हैं। इन्हें एएसडीडी श्रेणी में रखा गया है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 18853 यानी 9.43 फीसदी फार्म शेष हैं। शाहाबाद में 18368 यानी 10.62 फीसदी, थानेसर में 47855 यानी 21.37 फीसदी और पिहोवा में 23512 यानी 12.44 फीसदी एन्यूमरेशन फार्म आने बाकी हैं।