{"_id":"588e2fe74f1c1b7c3de805dc","slug":"district-jail-case-file-mobile-20-persons-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद 20 लोगों के खिलाफ 18 मामले दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद 20 लोगों के खिलाफ 18 मामले दर्ज
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में बंदियों तक धड़ल्ले से मोबाइल पहुंच रहे है, यह खुलासा इसी सप्ताह ही एसपी के निर्देश पर जेल में चलाए गए सर्च अभियान में हुआ है। इस दौरान पुलिस ने बंदियों से 17 मोबाइल और 7 सिम बरामद किए तो वहीं 145 ग्राम गांजा भी बरामद किया। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट और परिजन एक्ट के तहत 20 लोगों के खिलाफ 18 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि पुलिस की एक टीम द्वारा जिला कारागार में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने बंदियों के बैरक, स्नानघर शौचालय, बिस्तर और कपड़ों सहित अन्य संदेहास्पद जगहों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस की टीम ने हवालाती बंदी अनिल कुमार वासी जिला बागपत उत्तर प्रदेश से एक सिम, लखबीर सिंह वासी गांव नलवी थाना शाहाबाद से एक मोबाइल और एक सिम, वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला वासी लक्ष्मी गार्डन यमुनानगर से एक मोबाइल, रणजीत सिंह वासी नूरपुर जिला पटियाला तथा रामसिंह उर्फ बिल्लू वासी बाहरी मोहल्ला थाना शहर थानेसर से एक मोबाइल और एक जली हुई सिम, ओमप्रकाश वासी इसराना पानीपत से मोबाइल और एक सिम, झब्बर सिंह वासी बाबैन से एक मोबाइल, अनिल मित्तल वासी सेक्टर-6 करनाल से दो मोबाइल बिना सिम, इकबाल वासी रविदास नगर थानेसर से एक मोबाइल और एक सिम, गुरपेज सिंह वासी नूरपुर से एक मोबाइल, यशपाल वासी बैना थाना टपल उत्तरप्रदेश से एक मोबाइल और एक सिम, सुखबीर उर्फ काला वासी अमरगढ़ थाना बुटाना करनाल से एक मोबाइल, समीर उर्फ बंटी वासी गोपालपुरा मथुरा से एक मोबाइल, आशीष उर्फ मोनू वासी काकड़ौदा थाना उचाना जिला जींद और अंकित राणा वासी हिसार से एक मोबाइल, प्रवीण उर्फ काला उर्फ टोपी वाला वासी महेशनगर अंबाला से एक मोबाइल, जहुर उर्फ पप्पन निवासी रहमत नगर उत्तर प्रदेश से एक मोबाइल और सिम, प्रवेश संटी वासी थानेसर से मोबाइल, मनोज उर्फ मौजी वासी घराड़सी एवं देवेंद्र चावला वासी हांसी से एक मोबाइल बरामद किया गया। ये सभी आरोपी अलग-अलग मामलों में जिला कारागार में बंद थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ 42-ए परिजन एक्ट के तहत 17 अभियोग दर्ज किए है।
विज्ञापन
आरोपियों को लिया जाएगा रिमांड पर : एसपी
एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि यह बेहद ही गंभीर मामला है और पुलिस इसकी जड़ तक पहुंचेगी। इसके लिए जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इतने मोबाइल जेल में जाना जेल के किसी व्यक्ति के बिना संभव नहीं है। इस बारे में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही। जैसे ही किसी के भी इसमें हाथ होने का पता चलेगा, ऐसे व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन