{"_id":"65c7f334c2f8404e4a073bc4","slug":"dimple-won-in-the-200-meter-race-competition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-113453-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डिंपल ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डिंपल ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मारी बाजी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में सीटीयस खेल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें शुक्रवार को दूसरे दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दम दिखाया। 11 फरवरी का समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और मुख्यातिथि के तौर पर हॉकी के ओलंपिक विजेता सुरेंद्र कुमार पालड़ पहुंचेंगे।
खेल एवं शारीरिक शिक्षा प्रभारी डॉ. पीसी तिवारी ने बताया कि 200 मीटर महिला दौड़ में डिंपल मालिक पहले स्थान पर, साक्षी दूसरे और सिमरन खान ने तीसरा स्थान हासिल किया और 1500 मीटर महिला दौड़ में ज्योति मीना पहले स्थान पर, मुस्कान दूसरे और रिंकू ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में हिमांशु पहले, हर्ष दूसरे और शैलेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खेल अधिकारी शाहबुद्दीन ने बताया कि 100 मीटर हर्डल दौड़ में दिलीप पहले स्थान पर, कृष्ण वीर ठाकुर दूसरे और रुद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और 1500 मीटर दौड़ में लोकेश ने पहला स्थान हासिल किया, खुमेश चौधरी ने दूसरा और वेद ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर सहित खिलाड़ी सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।