{"_id":"652d9aa885a69ce4170810a5","slug":"dharmanagari-colored-in-the-colors-of-navratri-festival-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-7024-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नवरात्र उत्सव के रंग में रंगी धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नवरात्र उत्सव के रंग में रंगी धर्मनगरी
Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नवरात्र उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भी धर्मनगरी भक्तिरस में डूबी रही। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूजा अर्चना कर कामना की। देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना की। केंद्रीय सचिव विनीत पांडे ने भी मां भद्रकाली के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली को ब्रह्मचारिणी स्वरूप मानकर पूजा अर्चना की?
पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि ब्रह्मचारिणी में ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण से है, यानी ये देवी तप का आचरण करने वाली हैं। सुबह छह बजे मंगला आरती में मुख्य पुजारिन शिमला देवी ने मां भद्रकाली को गुड़हल का फूल चढ़ाया। मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाया गया व दूध और मिठाई भी अर्पित की गई। मंगला आरती के मुख्य अतिथि योगेंद्र, वीरेंद्र रहे।
भंडारा महेंद्र सिंह की ओर से दिया गया। व्रत भंडार में सुमन पत्नी संजय कुमार ने सामक की खीर , कुट्टू के आटे के पकोड़े, आलू भाजी, दही , फल, चिलाई के लड्डू आदि वितरित किए। केंद्रीय सचिव ने चुनरी मां भद्रकाली जी को समर्पित की व परंपरा के अनुसार घोड़े चढ़ाए। पान, सुपारी, ध्वजा व पंचामृत अर्पित किया व विशेष लाल पुष्पों की माला माँ भद्रकाली जी को भेंट की ।
विज्ञापन
मां के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
शाम तीन बजे शुरू हुए भजन संध्या पवन शर्मा जागरण पार्टी के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। मां के भजनों पर भक्त झूमते रहे।भजन संध्या में मुख्य अतिथि भोला गुप्ता रहे। प्रतिदिन की तरह ही 505 ज्योतियों से मां भद्रकाली जी की आरती श्री देवीकूप पर की गई । शक्तिपीठ में सुबह से देर रात तक भक्त मां भद्रकाली के जयकार करते हुए दर्शनों के लिए आतुर दिखाई रहे। मंगला आरती और संध्या आरती का लाइव टेलीकास्ट भी मंदिर के फेसबुक पेज पर किया जा रहा है। इस मौके पर शिमला देवी, निकुंज शर्मा, स्नेहिल शर्मा, नरेंद्र वालिया , हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, धर्मपाल गोयल , संजीव मित्तल , रामपाल लाठर, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी , सतीश शर्मा, आशीष दीक्षित, हितेश चौधरी , अनिल , सुनील वर्मा इत्यादि मौजूद रहे।