{"_id":"68ded49726262e2f730b69bd","slug":"dharamnagari-ready-to-welcome-shah-drones-banned-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-143158-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धर्मनगरी शाह के स्वागत के लिए तैयार, ड्रोन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धर्मनगरी शाह के स्वागत के लिए तैयार, ड्रोन पर रोक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए केडीबी के मेला ग्राउंड में सजाया
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए धर्मनगरी तैयार है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में पवित्र ब्रह्मसरोवर तट के समीप खास और भव्य वातानुकुलित पंडाल सजाया गया है। सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।
कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वीरवार दोपहर से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
गृह मंत्री शाह केंद्र सरकार की ओर से संशोधन कर तैयार किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों पर पांच दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का शाम तीन बजे उद्घाटन करेंगे। पूरे देश में होने वाले बड़े बदलाव का संदेश पूरी मानवता को गीता का संदेश देने वाली धरा से ही निकलेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही गृह मंत्री इन कानूनों के लागू होने से हरियाणा को मिले सकारात्मक परिणामों को देशभर के लोगों को बताएंगे।
पांच दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के माध्यम से भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के बारे में नागरिकों को जागरूक और शिक्षित करना है।
सात अलग-अलग विभागों की भूमिका को दर्शाती यह प्रदर्शनी 10 भागों में विभाजित है। इसमें कंट्रोल रूम में सूचना मिलने संबंधी प्रक्रिया व सीन ऑफ क्राइम में घटना का परीक्षण दर्शाया गया और अस्पताल में पोस्टमार्टम व इमरजेंसी की स्थिति दिखाए जाने के साथ ही सीएफएसएल में रिपोर्ट तैयार की प्रक्रिया भी समझ में आएगी।