{"_id":"672005af851e823f7908ef54","slug":"development-work-requires-results-not-figures-jindal-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-126190-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के लिए आंकड़े नहीं परिणाम भी चाहिए : जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के लिए आंकड़े नहीं परिणाम भी चाहिए : जिंदल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विकास कार्यों व आम जन की समस्याओं से संबंधित केवल आंकड़े नहीं, बल्कि परिणाम भी चाहिए। अधिकारी समस्या के साथ-साथ उसका समाधान लेकर भी उनके सामने आएं। ये निर्देश सांसद नवीन जिंदल ने दिए। वे सोमवार को लघु सचिवालय में ई दिशा बैठक ले रहे थे, जिस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की तो अधिकारियों से फीडबैक भी लिया। सांसद ने कहा कि अधिकारी लंबित विकास कार्यों को तेज गति प्रदान करें। अधूरे कामों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसी जिले से चुने गए हैं। इसलिए यहां विकास कार्यों में अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। इसका फायदा उठाने में अधिकारी उनका सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता में सभी का सहयोग जरूरी है। अकेले सरकार इतने बड़े लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकती। सांसद ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था कायम रखने के लिए सांसद नवीन जिंदल ने निर्देश दिए की गांवों में सफाई के लिए जो सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं वे भी गांवों में सफाई व्यवस्था के कार्य को बेहतर तरीके से करें।
यह सुनिश्चित करना पंचायत विभाग की जिम्मेदारी है। पिहोवा-यमुनानगर रोड के फोरलेन पर अधिकारियों ने उन्हें बताया की डीपीआर लग चुकी है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जाएगा। उसके बाद प्रक्रिया में लगभग नौ महीने का समय लगेगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से सांसद ने सवाल किया कि किसानों को खेतों में पड़ी पराली में आग लगने से कैसे रोका जा सकता है। नगर परिषद के ईओ से कहा कि एलिवेटेड ट्रैक बनने के बाद नीचे खाली हुई जमीन पर किस तरह से पार्किंग, पार्क एवं स्ट्रीट वेंडर्स को जगह मिल सकती है। इस कार्य का प्लान तैयार करें। इस दौरान विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक मनदीप चट्टा, उपायुक्त राजेश जोगपाल, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, जिला परिषद की चेयरपर्सन कवलजीत कौर उपस्थित रहे।