{"_id":"63f3cea795ff4f1e890f8cbe","slug":"deputy-commissioner-did-surprise-inspection-of-offices-kurukshetra-news-c-18-1-36118-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: उपायुक्त ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: उपायुक्त ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Tue, 21 Feb 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त ने सोमवार को लुघ सचिवालय एवं बाहर स्थित सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोई बड़ी खामी सामने नहीं आई, लेकिन स्वच्छता पर जरूर सवाल उठाए। उपायुक्त ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इस विषय पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष फोकस रखना होगा। सभी अधिकारियों को समय-समय पर अपने अधीनस्थ कार्यालयों का भी निरीक्षण कर स्वच्छता का आकलन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को समय पर कार्यालय में पहुंचने और बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी चाहिए। अहम पहलू यह है कि कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका तुरंत समाधान करने का भी प्रयास करना चाहिए।उपायुक्त ने जिला नाजर को निर्देश देते हुए कहा कि सभी तलों पर पूरी साफ-सफाई होनी चाहिए तथा सभी शौचालय साफ हों और उनमें पानी की सप्लाई पूरी हो।
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड में अपडेट करने के विषय में जानकारी भी ली। उपायुक्त ने लघु सचिवालय के रिकॉर्ड रूम में संबंधित अधिकारी को कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को जानकारी दें तो उससे पूरे दस्तावेज लें तथा पूरी जानकारी रजिस्टर में अंकित करें। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला, एआईपीआरओ बलराम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।