फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deepak won the gold medal in shot put at the National Para Games held in Chennai

Kurukshetra News: दीपक ने चेन्नई में हुई नेशनल पैरा खेलों में शॉटपुट में हासिल किया स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Deepak won the gold medal in shot put at the National Para Games held in Chennai
कुरुक्षेत्र। दीपक का स्वागत करते पथ के साथी फाउंडेशन के सदस्य। संवाद - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दीपक ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। ये प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित की गई थी। दीपक के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर पथ के साथी फाउंडेशन द्वारा फूल मालाएं डालकर व मिठाई वितरित कर द्रोणाचार्य स्टेडियम में उसका स्वागत किया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष प्रो. सुनील थुआ ने बताया की आज दिव्यांग किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हमें अपनी शारीरिक कमजोरी को ताकत बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। दीपक हमारी संस्था के सक्रिय सदस्य हैं। डीसी कॉलोनी निवासी दीपक अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 20 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह प्रतियोगिता चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई थी। दीपक रवीश डीसी कार्यालय कुरुक्षेत्र में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने एफ 36 कैटेगरी में भाग लिया था। इस चैंपियनशिप में उन्होंने 14 मीटर शॉटपुट थ्रो किया। अब दीपक इस साल होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में है। इसके लिए अगस्त में ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जो चैंपियनशिप सितंबर में होगी। इस दौरान 200 मीटर रेस में इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले राहुल सैनी व जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रिंस का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर संस्था के महासचिव डॉ. अंग्रेज सिंह, सदस्य राजेश श्योकंद, राजेश कुमार, मन्नू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed