फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deadly attack on two people for lifting soil from the field

खेत से मिट्टी उठाने पर दो लोगों पर किया जानलेवा हमला, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on two people for lifting soil from the field
गांव गंगेहड़ी में खेत से मिट्टी उठाने को लेकर हुए विवाद के बाद हमले में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगल सिंह वासी गंगेहडी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भतीजा गुरपेज सिंह अपने खेतों से मिट्टी उठाने के लिए जेसीबी मशीन लेकर आए हुए थे। उसी समय सुखविंदर सिंह उर्फ सूखा, लाडी व हरविंद्र सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ लाठियां व गड़ासी लेकर आए। आते ही उन्होंने भतीजे को कहा कि इस जमीन पर स्टे लगा हुआ है। इसपर उसने कहा कि स्टे के कागज दिखाओ या पुलिस को साथ लेकर आओ। उनके इतना कहने पर आरोपियों पर लाठियों, डंडे व गंडासी के साथ हमला कर दिया। इस हमले में वह और उसका भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हमलावर अधमरी हालत में छोड़ कर वे वहां से फरार हो गए। जाते समय मिट्टी उठाने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। उसके बाद उसका लड़का गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचा। उसने उन्हें पिहोवा के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से उन्हें कुरुक्षेत्र के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मंगल सिंह की शिकायत पर सुखविंदर सिंह, लाडी, हरविंद्र सिंह व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed