फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cultural

समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि बोले: मुख्य मार्गों से अतिक्रमण और नप सीमा में हटाई जाएं मांस की दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
cultural
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं के बीच लघु सचिवालय के सभागार में बैठक हुई। बैठक में समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नगर परिषद की सीमा से मांस की दुकानों को हटाने बारे कहा। इसके साथ ही महोत्सव से पहले ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ सफाई कराने, ब्रह्मसरोवर के आसपास महत्वपूर्ण नंबरों को बोर्ड पर अंकित करने, ज्योतिसर में लगातार गीता पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने, ब्रह्मसरोवर के घाटों पर हैवी व्हीकल के चलने पर प्रतिबंध लगाने व ब्रह्मसरोवर के आसपास के क्षेत्र में शराब को बंद करने से संबंधित सुझाव भी दिए। उपायुक्त ने तुरंत ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ शराब और अन्य प्रकार के नशे की बिक्री और सेवन को बंद करने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों में 14 दिसंबर को दीपदान के दौरान सायं के समय दीपोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए शहर की सभी संस्थाएं अपना योगदान देंगी। इन संस्थाओं के सहयोग से दीपोत्सव पर कुरुक्षेत्र जगमगा उठेगा। बैठक में विचार साझा करते हुए उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि इस वर्ष भी शोभायात्रा में जयराम विद्यापीठ के साथ-साथ अन्य संस्थाएं अपना सहयोग देंगी ताकि इस शोभायात्रा को भव्य और सुंदर बनाया जा सके। सभी संस्थाओं से अपील की गई कि अपने-अपने भवनों को लाइटों से सजाएं और अपने चौक की भी अच्छे तरीकों से साज सज्जा करें। नगर परिषद की तरफ से सभी चौको को पानी से धोने के आदेश भी दिए गए है। केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता ने संस्थाओं के महोत्सव में 2 से 19 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला तथा 9 से 14 दिसंबर तक मुख्य कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, संत सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस वर्ष करीब 350 स्टॉल लगाए जाएंगे और दीपोत्सव में संस्थाएं अपने खर्च पर दीपक जलाएंगी।
विज्ञापन

महोत्सव में 9 से 14 दिसंबर तक गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में गीता पाठ का आयोजन होगा, वहीं 6 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा ज्योतिसर में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं से मिले सुझाव के अनुसार प्रशासन की तरफ से शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष मुहिम शुरू की जाएगी। इस मुहिम में उपायुक्त मुकुल कुमार स्वयं शहर में अतिक्रमण का जायजा लेंगे और उनके साथ केडीबी के सीईओ व नगर परिषद के साथ-साथ पुलिस प्रशासन सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी साथ रहेंगे। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ सफाई व्यवस्था करने के लिए केडीबी की तरफ से 10 सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में एक दिन एक सत्र पूर्णत: पवित्र ग्रंथ गीता हम सबके नाम से, पर फोकस रहेगा। इस सत्र में युवा पीढ़ी को भी शामिल किया जाएगा। महोत्सव के तकनीकी पहलुओं को लेकर केयू, एनआईटी व एनआईडी के अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया। मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थी महोत्सव का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने के लिए अपना सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed