फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The attack on the outpost ASI accused, critical, Kurukshetra

आरोपी ने चौकी में एएसआई पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Thu, 14 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 14 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
The attack on the outpost ASI accused, critical, Kurukshetra
पुलिसकर्मी का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala
चौकी के अंदर एएसआई पर हमला करके घायल करने के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक ने कार्रवाई कर रहे एएसआई पर हमला कर दिया। चौकी में हुए अचानक इस हमले से एएसआई संभल नहीं पाया। आरोपी ने उस पर सूए से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करके आरोपी ने चौकी से भागने की भी कोशिश की, लेकिन शोर सुन कर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। बाद में घायल एएसआई को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी अशोक बक्शी ने बताया कि 29 मई को भागल निवासी संदीप कुमार कुरुक्षेत्र से भागल लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने बादल गिल, मंगा, प्रदीप, तरुण और दो तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बुधवार को सरस्वती चौकी के एएसआई धर्मपाल ने बुधवार को इन आरोपियों में से तरूण और प्रदीप को गिरफ्तार किया था। जब वे दोनों को चौकी लेकर आए और यहां कागजी कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी तरुण ने नुकीले सुए से धर्मपाल पर हमला कर दिया। उसने कई जगह सुए से वार किए। शोर सुनकर चौकी में मौजूद अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और पहले भागने की कोशिश कर रहे तरुण को पकड़ा। इसके बाद धर्मपाल को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में हड़कंप
पुलिस चौकी में एएसआई पर जानलेवा हमले की सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप सा मच गया। डीएसपी अशोक बक्शी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने मौका मुआयना किया और फिर अस्पताल जाकर घायल एएसआई का हालचाल जाना। बताया जाता है कि एएसआई की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज कर लिया गया
दो आरोपियों को पिछले दिनों दर्ज एक मामले में पकड़ा था। इसकी कार्रवाई के दौरान तरुण नाम के आरोपी ने एएसआई धर्मपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पर पुलिसकर्मी पर ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया गया है। -अशोक बक्शी, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed