{"_id":"58ab36414f1c1b2b69b2375b","slug":"masked-snatching-the-37-thousand-and-mobile-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश छीन कर ले गए 37 हजार और मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश छीन कर ले गए 37 हजार और मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
नकाबपोश छीन कर ले गए 37 हजार और मोबाइल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक में साढ़े आठ लाख रुपये की लूट का खुलासा अभी हुआ भी नहीं था कि इस घटना के तीसरे दिन दो नकाबपोश एक व्यक्ति से 37 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। थाना सिटी के प्रभारी केवल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला लूट का नहीं है, छीनाझपटी का है। घटना की शिकायत मिलते ही जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
वारदात का शिकार हुए सेक्टर पांच वासी सुरेश जोशी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात को वह शराब के ठेकेदार की कार लेकर गांव पलवल की के निकट पहुंचा था कि दो नकाबपोश लोगों ने उसे रोककर डराया धमकाया और 37 हजार रुपये की नगदी सहित मोबाइल झपट कर फरार हो गए। यह राशि शराब ठेके की बताई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सिटी थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि
11 फरवरी को कुरुक्षेत्र के शेख चेहली मकबरे में तीन छात्र की ओर से एक एनआरआई की पत्नी का बैग छीनने के बाद 13 फरवरी को कुरुक्षेत्र के 100 फुटा रोड पर दो अज्ञात लोग एक व्यक्ति का पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। इसके बाद 17 फरवरी को दिनदिहाड़े पंजाब नेशनल बैंक असमान पुर ब्रांच से चार नकाबपोश लुटेरे हथियारों के बल पर स्टाफ को बंदी बनाकर साढे़ आठ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इस वारदात को अंजाम देने वाले आपराधिक तत्वों का अब तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
दो स्नेचर गिरफ्तार, मोबाइल और रुपये बरामद
पुलिस ने दो स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में छीना गया मोबाइल और 1200 रुपये भी बरामद हुए हैं। एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस को सतर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि गत 13 फरवरी को थाना शहर थानेसर में पुलिस को दी अपनी शिकायत में शमशेर सिंह वासी खेड़ी ब्राहमणा ने बताया था कि जब वह दोपहर के समय कुरुक्षेत्र के 100 फुटा रोड से जा रहा था तो दो अज्ञात युवकों ने उससे उसका पर्स और मोबाइल झपटा मारकर छीन लिए। रविवार देर की शाम शहर के पुराने बस अड्ड़े से मंगल वासी कारसेवा कॉलोनी कुरुक्षेत्र और सतेंद्र वासी गोबिंदगढ़ सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार 1200 रुपये और मोबाइल बरामद कर लिया है।